Home » अंतर्राष्ट्रीय » PM मोदी और अल्बनीज की अहम मुलाकात! भारत-ऑस्ट्रेलिया CEO फोरम में व्यापार और निवेश पर बड़ा मंथन

PM मोदी और अल्बनीज की अहम मुलाकात! भारत-ऑस्ट्रेलिया CEO फोरम में व्यापार और निवेश पर बड़ा मंथन

PM MODI VISIT: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेलबर्न में आयोजित भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का गर्मजोशी से अभिवादन किया और बिजनेस लीडर्स को संबोधित करते हुए आर्थिक एवं रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने पर जोर दिया।

2012 से सक्रिय है सीईओ फोरम

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम वर्ष 2012 से दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय है। वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री मोदी और एंथनी अल्बनीज ने इसे दोबारा लॉन्च किया था। यह फोरम दोनों सरकारों को आर्थिक सहयोग बढ़ाने और उद्योग जगत की प्राथमिकताओं पर सुझाव देता है।

PM MODI VISIT: रणनीतिक साझेदारी पर होगा मंथन

प्रधानमंत्री मोदी और एंथनी अल्बनीज तीसरे वार्षिक शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता भी करेंगे। इस दौरान व्यापक रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, निवेश और अन्य साझा हितों के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा होगी। प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर-जनरल सैम मोस्टिन से भी मुलाकात करेंगे।

भारतीय समुदाय ने किया गर्मजोशी से स्वागत

बुधवार देर शाम मेलबर्न पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत किया। ठंडे मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में लोग होटल पहुंचे और “भारत माता की जय” तथा “मोदी-मोदी” के नारे लगाए। स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।

PM MODI VISIT: ‘मां तुझे सलाम’ की प्रस्तुति की सराहना

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर भारतीय समुदाय के स्वागत को अविस्मरणीय बताया। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई-भारत ऑर्केस्ट्रा द्वारा प्रस्तुत ‘मां तुझे सलाम’ की विशेष सराहना करते हुए कहा कि संगीत दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को और मजबूत करता है। उन्होंने इसे वंदे मातरम् की वैश्विक लोकप्रियता का प्रतीक भी बताया।

ये भी पढ़े…  सीमा सुरक्षा पर अमित शाह की बड़ी बैठक! घुसपैठ रोकने के लिए सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ करेंगे मंथन