Home » कर्नाटक » स्कूल वैन की चपेट में आने से 5 साल की बच्ची की मौत, जन्मदिन से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

स्कूल वैन की चपेट में आने से 5 साल की बच्ची की मौत, जन्मदिन से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बेंगलुरु में स्कूल वैन हादसा, बच्ची की मौत

School Van Accident: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बाहरी इलाके दासनपुरा में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूल के बाहर खड़ी 5 साल की बच्ची की स्कूल वैन की चपेट में आने से मौत हो गई। बच्ची की पहचान तनिषा के रूप में हुई है। वह किशोर और मधु की बेटी थी।

बहन को लेने गई थी स्कूल

जानकारी के मुताबिक, तनिषा अपनी मां के साथ अपनी 7 वर्षीय बड़ी बहन कनिका को स्कूल से लेने गई थी। मां और बेटी स्कूल के बाहर इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तनिषा अचानक आगे की ओर बढ़ गई। तभी वहां से गुजर रही एक स्कूल वैन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।हादसा इतना गंभीर था कि तनिषा की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सबसे दुखद बात यह है कि तनिषा अगले शुक्रवार को अपना छठा जन्मदिन मनाने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही उसकी जिंदगी खत्म हो गई।

School Van Accident: बेंगलुरु में स्कूल वैन हादसा, बच्ची की मौत
बेंगलुरु में स्कूल वैन हादसा, बच्ची की मौत

School Van Accident: पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की जानकारी मिलते ही चिक्काबनवारा ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए नेलमंगला सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें किसी की लापरवाही थी या नहीं।

ये भी पढ़ें…कर्नाटक में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की टक्कर में 6 की मौत, 3 घायल