Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » यूपी में 20 IAS का ट्रांसफर, 8 महिला अफसर: 6 महीने में 3 हटाईं, रिया केजरीवाल भी बदलीं

यूपी में 20 IAS का ट्रांसफर, 8 महिला अफसर: 6 महीने में 3 हटाईं, रिया केजरीवाल भी बदलीं

योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

UP IAS Transfers: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार देर रात करीब 12:30 बजे 20 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस सूची में 8 महिला अधिकारी भी शामिल हैं। इनमें तीन महिला अधिकारियों को केवल 6 महीने के भीतर ही उनके पद से हटा दिया गया। इनमें राजस्व विभाग की सचिव सुधा वर्मा, चिकित्सा शिक्षा विभाग की सचिव एवं महानिदेशक सारिका मोहन और महानिरीक्षक निबंधन नेहा शर्मा शामिल हैं।

6 महीने में बदली गईं तीन महिला अधिकारी

इन तीनों अधिकारियों को इसी साल 1 जनवरी को हुए तबादलों के दौरान महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई थीं। लेकिन पद संभालने के बाद इनके कामकाज को लेकर लगातार सरकार तक शिकायतें पहुंच रही थीं। इसी वजह से करीब 6 महीने 9 दिन बाद ही इनका फिर से तबादला कर दिया गया।राजस्व विभाग की सचिव सुधा वर्मा की विभाग की प्रमुख सचिव अपर्णा यू के साथ अनबन की खबरें सामने आई थीं। अब उन्हें श्रमायुक्त बनाया गया है।

UP IAS Transfers: 20 IAS अधिकारियों के तबादले: किसे मिली नई जिम्मेदारी

अधिकारी का नामपुराना पदनई तैनाती
रुहा वर्मासचिव, राजस्व विभागप्रभारी निरीक्षक, उत्तर प्रदेश
डॉ. राजेश गोंडमहानिदेशक एवं सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभागमहानिदेशक, नियोजन, उत्तर प्रदेश
नेहा शर्मामहानिरीक्षक, निबंधनसचिव एवं महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा विभाग
अलख कुमारअपर निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्ममिशन निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन
दीपा रंजनमिशन निदेशक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशनविशेष सचिव, संस्कृति विभाग
संजय कुमार सिंह-1विशेष सचिव एवं निदेशक, संस्कृतिविशेष सचिव रहते हुए संस्कृति विभाग के निदेशक
विशाल सिंहविशेष सचिव, संस्कृति विभागनिदेशक, संस्कृति का प्रभार वापस, सूचना विभाग पर फोकस
प्रियंका कंपालप्रबंध निदेशक, मध्यांचल विद्युत वितरण निगमविशेष सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग
संदीप भागियाअपर आयुक्त, राज्य करप्रबंध निदेशक, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम
प्रतीश बड़थ्वालमुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़अपर आयुक्त, राज्य कर, गौतमबुद्ध नगर
राकेश कुमार पटेलअपर आयुक्त, लखनऊ मंडलमुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़
रेणु तिवारीविशेष सचिव, महिला कल्याण एवं बाल विकासविशेष सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग
जग प्रवेशनगर आयुक्त, मथुरा-वृंदावन नगर निगमविशेष सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
ओजस्वी राजमुख्य विकास अधिकारी, बलियानगर आयुक्त, मथुरा-वृंदावन नगर निगम
आलोक कुमारअपर जिलाधिकारी (वि/रा), गोंडामुख्य विकास अधिकारी, बलिया
अपूर्व कुमार गौतममुख्य विकास अधिकारी, इटावाअपर आयुक्त, राज्य कर, गाजियाबाद प्रथम
संजय कुमार सिंहअपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मुजफ्फरनगरमुख्य विकास अधिकारी, इटावा
नितिन कुमार ए. (IFS)आईएफएस अधिकारीअपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राज्य भंडारण परिषद
डॉ. वंदना वर्माविशेष सचिव, गन्ना विकास विभाग एवं संयुक्त प्रबंध निदेशकसंयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ (अतिरिक्त प्रभार)

UP IAS Transfers:  योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

UP IAS Transfers: सारिका मोहन और नेहा शर्मा की जिम्मेदारियां बदलीं

चिकित्सा शिक्षा विभाग की सचिव एवं महानिदेशक सारिका मोहन के कामकाज को लेकर भी सरकार को शिकायतें मिली थीं। उन्हें अब महानिरीक्षक (आईजी) रजिस्ट्रेशन बनाया गया है।वहीं, महानिरीक्षक निबंधन नेहा शर्मा को चिकित्सा शिक्षा विभाग में सचिव और महानिदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, पीसीएस से आईएएस बने कुछ अधिकारियों को भी नई तैनाती मिली है।

मध्यांचल क्षेत्र में लंबे समय से बिजली संकट और बिजली कटौती को लेकर जनता के विरोध का असर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी रिया केजरीवाल पर पड़ा। सरकार ने उन्हें इस पद से हटाकर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया है।

संदीप भागिया को हटाया, लेकिन मिला अहम पद

गौतमबुद्ध नगर में राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त और 2018 बैच के IAS अधिकारी संदीप भागिया को उनके पद से हटा दिया गया है। हालांकि, उन्हें मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भागिया के खिलाफ राज्य कर विभाग के 60 अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्य सचिव एसपी गोयल से शिकायत की थी। उन पर अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया गया था। बताया गया कि 14 जून को एक बैठक के दौरान उनकी फटकार के बाद अधिकारी वेद प्रकाश सिंह की तबीयत बिगड़ गई थी और वे बेहोश हो गए थे।

दीपा रंजन को फिर नहीं मिली बड़ी जिम्मेदारी

2013 बैच की IAS अधिकारी दीपा रंजन का करीब तीन साल बाद तबादला किया गया है। वह सितंबर 2023 से राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रबंध निदेशक थीं। अब उन्हें संस्कृति विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।उनके बैच के अधिकांश अधिकारी जिलों में जिलाधिकारी (डीएम) के पद पर तैनात हैं, लेकिन दीपा रंजन को अब भी ऐसी जिम्मेदारी नहीं मिली है।

व्यापारियों की नाराजगी के बाद हटाए गए जग प्रवेश

2018 बैच के IAS अधिकारी और मथुरा-वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त जग प्रवेश का भी तबादला कर दिया गया है। पिछले साल मई में उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया था।हाल ही में महोली रोड पर उनके नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। इस दौरान निगम कर्मचारियों ने दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त कर लिया था। कार्रवाई के दौरान व्यापारियों और नगर आयुक्त के बीच बहस हुई, जिसके बाद व्यापारियों ने उनके खिलाफ विरोध शुरू कर दिया।

कब्रिस्तान विवाद भी बना वजह

इसी दौरान शहर में कचरा उठाने वाली कंपनी के कर्मचारियों ने सफाई के दौरान एक कब्रिस्तान की 9 कब्रों और कुछ पेड़ों को नुकसान पहुंचा दिया था। कंपनी ने केवल 100 रुपये प्रति कब्र और पेड़ के हिसाब से कुल 3300 रुपये मुआवजा दिया, जिस पर कब्रिस्तान समिति ने नाराजगी जताई थी।अब बलिया की मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ओजस्वी राज को मथुरा-वृंदावन नगर निगम का नया आयुक्त बनाया गया है।

संस्कृति विभाग में भी बदलाव

साल 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सूचना एवं संस्कृति विभाग के निदेशक विशाल सिंह से संस्कृति विभाग का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया है। अब वह पूरी तरह सूचना विभाग के काम पर ध्यान देंगे।वहीं, संस्कृति विभाग के विशेष सचिव संजय सिंह को विभाग का नया निदेशक बनाया गया है।

PCS से IAS बने अधिकारियों को नई तैनाती

पीसीएस से आईएएस बने 29 अधिकारियों में से लखनऊ के अपर मंडलायुक्त राकेश कुमार पटेल को आजमगढ़ का मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बनाया गया है।मुजफ्फरनगर के अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को इटावा का सीडीओ नियुक्त किया गया है। वहीं, गोंडा के अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार को बलिया में मुख्य विकास अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इटावा के सीडीओ का भी तबादला

2020 बैच के IAS अधिकारी अजय कुमार गौतम का भी तबादला कर दिया गया है। वह 12 दिसंबर 2023 से इटावा के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के पद पर कार्यरत थे।अब उन्हें गाजियाबाद प्रथम में अपर आयुक्त, राज्य कर के पद पर नियुक्त किया गया है।