Home » मध्य प्रदेश » कांग्रेस को बड़ा झटका! राकेश सिंह यादव ने थामा BJP का दामन, हेमंत खंडेलवाल ने दिलाई सदस्यता

कांग्रेस को बड़ा झटका! राकेश सिंह यादव ने थामा BJP का दामन, हेमंत खंडेलवाल ने दिलाई सदस्यता

RAKESH SINGH JOIN BJP: मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव और प्रवक्ता राकेश सिंह यादव कांग्रेस छोड़ने के एक सप्ताह बाद गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भोपाल स्थित पार्टी कार्यालय में उन्हें सदस्यता दिलाई और राज्य प्रवक्ता नियुक्त करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी की मुलाकात

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद राकेश सिंह यादव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। पार्टी ने उनके लंबे राजनीतिक अनुभव को संगठन के लिए उपयोगी बताया।

RAKESH SINGH JOIN BJP: कांग्रेस नेतृत्व पर लगाए गंभीर आरोप

भाजपा में शामिल होने के बाद राकेश यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व बिना सबूत भाजपा सरकार पर आरोप लगाता है। उन्होंने कहा कि टीवी बहसों में पार्टी का पक्ष रखने के लिए जब उन्होंने प्रमाण मांगे, तो उन्हें नोटिस भेज दिया गया।

‘कांग्रेस में पद बेचे जा रहे हैं’

यादव ने दावा किया कि कांग्रेस में संगठनात्मक पद बेचे जा रहे हैं और ईमानदारी से सवाल उठाने वाले नेताओं को किनारे किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी पार्टी को जनहित के बजाय निजी हितों के आधार पर चला रहे हैं।

RAKESH SINGH JOIN BJP: भाजपा ने किया स्वागत

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व सवाल उठाने वाले नेताओं को दबाता है और तथ्यों के बिना भाजपा सरकार पर आरोप लगाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि राकेश सिंह यादव का करीब तीन दशक का राजनीतिक अनुभव भाजपा संगठन को और मजबूत करेगा।

ये भी पढ़े… क्या भारत लौटाएगा शेख हसीना? बांग्लादेश ने तेज किए प्रयास, कानूनी समीक्षा में जुटी मोदी सरकार