Home » राजनीति » New Voter Rules: पहली बार वोटर बनने के लिए माता-पिता का SIR ब्योरा देना होगा अनिवार्य

New Voter Rules: पहली बार वोटर बनने के लिए माता-पिता का SIR ब्योरा देना होगा अनिवार्य

SIR New Rules:

SIR New Rules: पहली बार मतदाता सूची में नाम जुड़वाने वाले नागरिकों के लिए चुनाव आयोग ने ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया में नया नियम लागू किया है। अब फॉर्म-6 भरने वाले आवेदकों को अपने माता-पिता की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़ी जानकारी भी देनी होगी। यह घोषणा किए बिना ऑनलाइन आवेदन आगे नहीं बढ़ेगा।

SIR New Rules: क्या है नया नियम-

अब पहली बार वोटर बनने के लिए ऑनलाइन फॉर्म-6 भरते समय हर आवेदक को बताना होगा कि उसके माता-पिता पिछली SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया में शामिल थे या नहीं। यह जानकारी देना अब अनिवार्य कर दिया गया है।

SIR New Rules: अगर माता-पिता SIR में शामिल थे तो क्या भरना होगा-

यदि माता-पिता SIR प्रक्रिया का हिस्सा रहे हैं, तो आवेदक को उनके:

विधानसभा क्षेत्र (Assembly Constituency)

पोलिंग बूथ/पार्ट नंबर

मतदाता सूची में दर्ज सीरियल नंबर

की जानकारी देनी होगी।

अगर माता-पिता SIR में शामिल नहीं थे तो क्या करना होगा-

ऐसी स्थिति में आवेदक को संबंधित विकल्प चुनना होगा। साथ ही माता-पिता का नाम और उपलब्ध होने पर उनका EPIC (Voter ID) नंबर दर्ज करना होगा।

चुनाव आयोग ने बदलाव की क्या वजह बताई-

चुनाव आयोग का कहना है कि इस व्यवस्था से नए मतदाताओं की पहचान सत्यापित करने में आसानी होगी। साथ ही कई मामलों में अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की जरूरत भी कम हो जाएगी। आयोग के अनुसार, SIR का उद्देश्य पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करना और मृत, डुप्लीकेट, स्थानांतरित या विदेशी मतदाताओं के नाम हटाना है।

नए नियम पर क्यों उठ रहे हैं सवाल-

इस बदलाव को लेकर कानूनी विशेषज्ञों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि फॉर्म-6 का प्रारूप जन प्रतिनिधित्व अधिनियम और मतदाता पंजीकरण नियमों के तहत तय होता है। इसमें बदलाव के लिए केंद्र सरकार की अधिसूचना और राजपत्र (गजट) में संशोधन आवश्यक होता है, जबकि अब तक ऐसा कोई संशोधन सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है।

नए वोटरों पर क्या होगा असर-

18 वर्ष की आयु पूरी कर पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं को अब अपने माता-पिता के SIR रिकॉर्ड की जानकारी जुटानी पड़ सकती है। जिनके पास यह जानकारी उपलब्ध नहीं होगी, उनके आवेदन की प्रक्रिया कैसे आगे बढ़ेगी, इस पर चुनाव आयोग ने अभी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी 20 दिन से सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर, कांग्रेस के कई आयोजन टले, जानिए कहाँ हैं