Home » मौसम » मैदानी इलाकों में थमा मानसून, पहाड़ों में आफत बरकरार; पहलगाम में बादल फटा, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड

मैदानी इलाकों में थमा मानसून, पहाड़ों में आफत बरकरार; पहलगाम में बादल फटा, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड

 Monsoon News:
 Monsoon News:

 Monsoon News: उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है, जबकि पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन का खतरा लगातार बढ़ रहा है। शनिवार रात जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई, जिससे खेत तबाह हो गए और सड़क बह गई। वहीं उत्तराखंड के विकासनगर में लखवाड़ हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के पास हुए भूस्खलन में कई वाहन और मशीनें मलबे में दब गईं।

देश के 70% हिस्से से गायब हुए मानसूनी बादल

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस समय देश के लगभग 70 प्रतिशत हिस्से से मानसूनी बादल हट चुके हैं। इसकी प्रमुख वजह पाकिस्तान की ओर से आने वाली गर्म और शुष्क पश्चिमी हवाएं हैं, जो वातावरण की नमी कम कर रही हैं। ऑल इंडिया वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक इन हवाओं का असर अरब सागर, मध्य भारत और दक्षिण भारत तक पहुंच गया है। इसके चलते राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना काफी कम बनी हुई है।

Monsoon News: बारिश थमने से बढ़ा तापमान

मानसून कमजोर पड़ने के कारण मध्य प्रदेश, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत कई इलाकों में तापमान फिर बढ़ने लगा है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

 Monsoon News: पहाड़ों में क्यों बढ़ रही है आफत?

विशेषज्ञों के अनुसार मैदानों में मानसून कमजोर होने के बावजूद पहाड़ी क्षेत्रों में नमी से भरी हवाएं पर्वतों से टकराकर अचानक तेज बारिश करा रही हैं। यही वजह है कि उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

प्रशांत महासागर से मिल सकती है राहत

भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रशांत महासागर में तीन नए मौसमी सिस्टम विकसित हो रहे हैं। यदि इनमें से कोई एक बंगाल की खाड़ी तक पहुंचता है और वहां कम दबाव का क्षेत्र बनता है, तो मानसून दोबारा सक्रिय हो सकता है। इससे उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत में बारिश की गतिविधियां फिर तेज होने की संभावना है।

हिमाचल और पश्चिम बंगाल में भी अलर्ट

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार को भारी बारिश के कारण कांग्रेस मुख्यालय के पास कार्ट रोड पर मलबा और पेड़ गिरने से कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। वहीं भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी समेत कई जिलों में 14 जुलाई तक भारी बारिश, भूस्खलन और जलभराव की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढे़ : रीवा में होटल में युवती संग मिला पति, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़कर जड़ा थप्पड़; थाने तक पहुंचा मामला