Home » उत्तर प्रदेश » मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा की कार में लगी आग, परिवार सुरक्षित बचा

मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा की कार में लगी आग, परिवार सुरक्षित बचा

अभिनव अरोड़ा की कार में आग, परिवार सुरक्षित

Abhinav Arora Car Fire: मथुरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा और उनका परिवार सोमवार तड़के एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर के दौरान उनकी चलती कार में अचानक आग लग गई। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी लोग कार से बाहर निकल आए, जिससे किसी को चोट नहीं आई।

यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा

यह घटना थाना सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन-84 के पास सोमवार रात करीब 2 बजे हुई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना सुरीर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी कोशिशों के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।जानकारी के अनुसार, दिल्ली के विकासपुरी निवासी तरुण राज अरोड़ा अपनी पत्नी ज्योति अरोड़ा, बेटे अभिनव अरोड़ा और बेटी मन्नत अरोड़ा के साथ वृंदावन से दिल्ली लौट रहे थे। परिवार डस्टर कार (नंबर DL8CAQ0548) से यात्रा कर रहा था।

Abhinav Arora Car Fire:  अभिनव अरोड़ा की कार में आग, परिवार सुरक्षित
अभिनव अरोड़ा की कार में आग, परिवार सुरक्षित
धुआं उठते ही रोकी कार

रास्ते में चलते समय कार से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही पलों में कार से आग की लपटें उठने लगीं। स्थिति को गंभीर देखते हुए चालक ने तुरंत कार को सड़क किनारे रोक दिया और परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके तुरंत बाद आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया।फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार, इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ। आग बुझने के बाद परिवार के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था की गई, जिसके बाद उन्हें सुरक्षित दिल्ली रवाना कर दिया गया।

तकनीकी खराबी की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि कार में आग लगने की वजह तकनीकी खराबी हो सकती है। हादसे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, लेकिन पुलिस ने जल्द ही ट्रैफिक को सामान्य कर दिया।अभिनव अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। उनके धार्मिक और आध्यात्मिक वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं, जिसके कारण उनकी बड़ी संख्या में फॉलोइंग है।

यह भी पढ़े…कांगो में इबोला का कहर बढ़ा: 5 प्रांतों में 1,873 संक्रमित, 672 लोगों की मौत