Home » यूटिलिटी » 15 जुलाई से रेलवे के नए नियम लागू: IRCTC बुकिंग होगी आसान, जनरल टिकट पर आईडी अनिवार्य

15 जुलाई से रेलवे के नए नियम लागू: IRCTC बुकिंग होगी आसान, जनरल टिकट पर आईडी अनिवार्य

IRCTC New Rules:

IRCTC New Rules: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और टिकटिंग सिस्टम को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए दो बड़े बदलाव किए हैं। 15 जुलाई से IRCTC की नई वेबसाइट और ऐप पर टिकट बुकिंग पहले से तेज और आसान होगी। वहीं, ऑनलाइन बुक किए गए जनरल टिकट के लिए फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य कर दिया गया है।

IRCTC New Rules: IRCTC पर टिकट बुकिंग होगी पहले से ज्यादा आसान-

15 जुलाई से IRCTC पोर्टल और मोबाइल ऐप पर कई नए फीचर्स शुरू किए जा रहे हैं। अब यात्रियों को बार-बार अपनी जानकारी दर्ज नहीं करनी होगी। एक बार सेव की गई डिटेल्स अगली बुकिंग में स्वतः उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा अनावश्यक पॉप-अप हटाए गए हैं और चेकआउट प्रक्रिया को छोटा व तेज बनाया गया है।

IRCTC New Rules: एक ही स्क्रीन पर मिलेगी सभी क्लास की सीट जानकारी-

नई व्यवस्था के तहत सभी श्रेणियों की सीट उपलब्धता एक ही स्क्रीन पर दिखाई देगी। कैप्चा की जटिलता भी कम की गई है, जिससे बुकिंग प्रक्रिया और सरल होगी। साथ ही बॉट बुकिंग पर रोक लगाने के लिए भी नए सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं।

ऑनलाइन जनरल टिकट पर फोटो आईडी होगी जरूरी-

रेलवन (RailOne) ऐप से बुक किए गए जनरल टिकट पर अब फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा। हालांकि, रेलवे काउंटर से खरीदे गए जनरल टिकट पर यह नियम लागू नहीं होगा। यात्रा के दौरान यात्री को मूल पहचान पत्र दिखाना होगा।

स्क्रीनशॉट या व्हाट्सएप टिकट नहीं होगा मान्य-

रेलवे के नए नियम के अनुसार, जनरल टिकट केवल उसी मोबाइल फोन पर मान्य होगा जिससे उसकी बुकिंग की गई है। व्हाट्सएप पर भेजा गया टिकट या स्क्रीनशॉट यात्रा के लिए स्वीकार नहीं किया जाएगा। दूसरे मोबाइल में टिकट दिखाने पर यात्री को बिना टिकट माना जा सकता है।

आर-वालेट बोनस स्कीम 2028 तक जारी-

रेलवन ऐप के आर-वालेट से जनरल टिकट बुक करने पर मिलने वाली 3% बोनस स्कीम को 24 अगस्त 2028 तक बढ़ा दिया गया है। इससे डिजिटल टिकट बुकिंग को बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों को अतिरिक्त लाभ भी मिलता रहेगा।

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह-

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि ऑनलाइन टिकट बुक करने के बाद यात्रा के समय मूल फोटो पहचान पत्र साथ रखें और टिकट उसी मोबाइल में रखें जिससे बुकिंग की गई है। 15 जुलाई से IRCTC के नए अपडेटेड पोर्टल का उपयोग कर यात्री तेज और आसान बुकिंग का लाभ उठा सकेंगे

यह भी पढ़े- लॉर्ड्स में भारत का ऐतिहासिक विजय अभियान, इंग्लैंड को 270 रन से रौंदा; दो दिग्गजों का फेयरवेल फीका