Home » एक्सक्लूसिव » आखिर क्यों झलके नरोत्तम के आंसू बीजेपी नेताओं ने बांधा संबल बोले अब आशुतोष को जिताने के लिए घर-घर जाऊंगा’

आखिर क्यों झलके नरोत्तम के आंसू बीजेपी नेताओं ने बांधा संबल बोले अब आशुतोष को जिताने के लिए घर-घर जाऊंगा’

 Narottam Mishra:

 Narottam Mishra: दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के नामांकन के दौरान पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भावुक नजर आए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में आयोजित सभा में मिश्रा ने कहा कि उन्हें पार्टी से कोई शिकायत या अपेक्षा नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन्हें 30 साल विधायक और 15 साल मंत्री बनाकर जितना सम्मान दिया, उससे बड़ा कुछ नहीं हो सकता। अब उनका एकमात्र लक्ष्य आशुतोष तिवारी को भारी मतों से विजयी बनाना है।

‘एक-एक दरवाजे पर शीश नवाऊंगा’

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वे 16 जुलाई से दतिया में ही डेरा डालेंगे और चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक देंगे। उन्होंने कहा, “मैं एक-एक गांव जाऊंगा, एक-एक दरवाजे पर शीश नवाऊंगा और आशुतोष तिवारी को जिताने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता घर नहीं बैठेगा।

Narottam Mishra: कांग्रेस पर साधा निशाना

अपने संबोधन में मिश्रा ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा में फूट होने की बात करती है, जबकि भाजपा का पूरा संगठन एकजुट होकर चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अपने ही प्रत्याशी के नामांकन में क्यों नजर नहीं आए। साथ ही दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है।

 Narottam Mishra: विकास के नाम पर मांगे वोट

पूर्व गृह मंत्री ने दतिया में अपने कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज, वेटरनरी कॉलेज, आधुनिक अस्पताल, नल-जल योजना और बेहतर कानून-व्यवस्था भाजपा सरकार की उपलब्धियां हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने दतिया को विकास और शांति का नया मॉडल बनाया है, जबकि कांग्रेस अपने लंबे शासनकाल की कोई बड़ी उपलब्धि नहीं बता सकती।

आशुतोष तिवारी के समर्थन में भाजपा एकजुट

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आशुतोष तिवारी की जीत दतिया के विकास के लिए जरूरी है, क्योंकि भाजपा सरकार के साथ तालमेल से क्षेत्र को नई परियोजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरने और भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की।यह भी पढे़ : ‘वर्दी उतारो और चुनाव लड़ो’, पाकिस्तानी मौलाना फजलुर रहमान ने सेना प्रमुख आसिम मुनीर को दी खुली चुनौती