Home » Breaking News » राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत पर फैसला टला, 21 जुलाई को होगी सुनवाई

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत पर फैसला टला, 21 जुलाई को होगी सुनवाई

RAJA MURDER CASE: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत के खिलाफ मेघालय सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई फिलहाल टल गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी।

सोनम से मांगा गया है जवाब

पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा था। मेघालय सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत में दलील दी कि गिरफ्तारी की धारा में टाइपिंग की त्रुटि के आधार पर जमानत देना उचित नहीं था।

RAJA MURDER CASE: सरकार ने जताई फरार होने की आशंका

मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि सोनम पर हत्या जैसे गंभीर आरोप हैं और यदि वह जमानत पर बाहर रहती हैं तो उनके फरार होने की आशंका बनी रहेगी। सरकार का कहना है कि यह केवल तकनीकी गलती का मामला नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट ने पहले रोक से किया था इनकार

3 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने सोनम की जमानत पर तत्काल रोक लगाने से इनकार कर दिया था। अदालत ने कहा था कि सोनम पहले ही रिहा हो चुकी हैं, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश से जुड़े कानूनी पहलुओं पर विस्तृत सुनवाई की आवश्यकता है।

RAJA MURDER CASE: सोनम की ओर से क्या दलील दी गई?

सोनम रघुवंशी की ओर से पेश वकील ने कहा कि गिरफ्तारी के समय उन्हें न तो कानूनी सहायता उपलब्ध कराई गई और न ही गिरफ्तारी के स्पष्ट आधार बताए गए। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाया कि यदि यह इतना महत्वपूर्ण मुद्दा था तो इसे पहले अदालत के समक्ष क्यों नहीं रखा गया।

हाईकोर्ट के फैसले को दी गई चुनौती

मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में मेघालय हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें 29 जून को शिलांग की निचली अदालत द्वारा दी गई जमानत को बरकरार रखा गया था। सोनम रघुवंशी पर मई 2025 में हनीमून के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने और उसे अंजाम देने का आरोप है।

ये भी पढ़े… भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, परिसर में नहीं होगी नमाज, बाहर मिलेगी अलग खुली जगह