HYDROGEN TRAIN: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सोनीपत के लिए रवाना किया। दुनिया की सबसे लंबी और सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल इस ट्रेन के शुभारंभ के मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे।
स्कूली बच्चों ने किया पहला सफर
हाइड्रोजन ट्रेन के रवाना होने के साथ ही स्कूली बच्चों ने ग्रीन ट्रांसपोर्ट का पहला अनुभव लिया। हाथों में तिरंगा लिए छात्र ट्रेन की पहली यात्रा को लेकर उत्साहित नजर आए। प्रधानमंत्री ने स्टेशन पर मौजूद लोगों और विद्यार्थियों का अभिवादन भी स्वीकार किया।
HYDROGEN TRAIN: ₹14,700 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
ट्रेन को रवाना करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जींद के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में लगभग ₹14,700 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंच पर प्रधानमंत्री का साफा पहनाकर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किया।

दिल्ली-कटरा यात्रा होगी आधी
प्रधानमंत्री ने लगभग ₹9,680 करोड़ की लागत से तैयार 157.92 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे (पैकेज-1 से 5) का लोकार्पण किया। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से कटरा की यात्रा का समय करीब 14 घंटे से घटकर 6 घंटे और दिल्ली से अमृतसर की यात्रा 8 घंटे से घटकर लगभग 4 घंटे रह जाएगी।
HYDROGEN TRAIN: कई हाईवे परियोजनाओं का उद्घाटन
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग-7 और राष्ट्रीय राजमार्ग-344 पर बने अंबाला-काला अंब चार लेन राजमार्ग का उद्घाटन किया। इसके अलावा जींद-गोहाना ग्रीनफील्ड हाईवे को राष्ट्र को समर्पित किया तथा हांसी-बरवाला ब्राउनफील्ड हाईवे परियोजना की आधारशिला भी रखी।
ये भी पढ़े… दतिया की सभा में एसपी को नरोत्तम मिश्रा की खुली चेतावनी, बोले- “दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं”








