Home » Breaking News » आमिर खान की तीसरी शादी पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी! पोस्ट में लिखा- ‘सांसें दबा लेंगे’

आमिर खान की तीसरी शादी पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी! पोस्ट में लिखा- ‘सांसें दबा लेंगे’

Threat to Aamir Khan: अभिनेता आमिर खान को सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से कथित धमकी मिलने का दावा किया गया है। वायरल पोस्ट में आमिर खान की हालिया शादी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, इस पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

आमिर खान को मिली धमकी 

रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई के नाम से एक पोस्ट वायरल हुई है, जिसमें आमिर खान की तीसरी शादी को ‘लव जिहाद’ बताया गया है। पोस्ट में अभिनेता के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। महत्वपूर्ण बात यह है कि वायरल पोस्ट या ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित मीडिया रिपोर्टों में भी स्पष्ट किया गया है कि इन दावों की पुष्टि नहीं की जा सकती।

Threat to Aamir Khan: तीसरी शादी को लेकर विवाद

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से आरज़ू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मिली धमकी में लिखा है, ” जय श्री राम, जय सीता राम

मैं आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई (लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप)  ये जो हमारी संस्कृति के खिलाफ हमारे देश में लव जिहाद के नाम पर आमिर खान जैसे लोग इसको बढ़ावा दे रहे हैं. हम इस कुत्ते को बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका जवाब बहुत जल्द इसको दे दिया जाएगा. ये चीज हमारे सनातन धर्म में और देश के खिलाफ है. आमिर खान ने हाल ही में अपनी साथी गौरी स्प्रैट के साथ रजिस्टर्ड विवाह किया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस शादी को लेकर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ संगठनों ने इसे लेकर विरोध भी जताया।

आमिर ने दी थी सफाई

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में आमिर खान ने कहा था कि उनकी पत्नी गौरी स्प्रैट का धर्म नहीं बदला गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि गौरी ईसाई हैं और उनकी पूर्व पत्नियों रीना दत्ता तथा किरण राव ने भी कभी धर्म परिवर्तन नहीं किया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि उनके परिवार में अलग-अलग धर्मों के लोगों के बीच विवाह पहले भी होते रहे हैं।

ये भी पढ़े… ST हसन का विवादित बयान! बोले- “देश के लिए जान दे सकते हैं, लेकिन पूजा के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता”