Home » मध्य प्रदेश » दतिया में जीतू पटवारी का बड़ा दावा- ‘बदलाव तय, कार्यकर्ता ऐतिहासिक जीत दिलाएं

दतिया में जीतू पटवारी का बड़ा दावा- ‘बदलाव तय, कार्यकर्ता ऐतिहासिक जीत दिलाएं

Datia By-Election: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम बड़ोनी, बसई और उदगंमा में कार्यकर्ता बैठकों एवं संवाद कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, उपचुनाव प्रभारी सिद्धार्थ कुशवाह और लाखन सिंह यादव, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

‘यह सिर्फ सीट नहीं, सम्मान का चुनाव’

ग्राम बड़ोनी में आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि दतिया का उपचुनाव केवल एक विधानसभा सीट का चुनाव नहीं, बल्कि जनता के सम्मान, विकास और जनहित की राजनीति को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और जनसरोकारों को जनता तक पहुंचाए।

Datia By-Election: ‘कार्यकर्ताओं का उत्साह बदलाव का संकेत’

बसई और उदगंमा में आयोजित बैठकों में पटवारी ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं का उत्साह, जनता का विश्वास और संगठन की एकजुटता इस बात का संकेत है कि दतिया बदलाव के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ चुनाव मैदान में उतर चुका है।

घनश्याम सिंह ने बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान

कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए जनसंपर्क अभियान तेज करने की अपील की। वहीं, वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस की विचारधारा और जनहित के संकल्प को प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाने का संदेश दिया। बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने का संकल्प दोहराया।

ये भी पढ़े… अनिका केस में हाई कोर्ट की सख्ती! 7.5 करोड़ रुपये जुटने के बावजूद इलाज शुरू न होने पर उठाए सवाल