Sonam Wangchuk: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अनशन के 21वें दिन तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली पुलिस द्वारा सफदरजंग अस्पताल ले जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर जो हुआ, वह लोकतंत्र और संविधान पर एक और काला धब्बा है।
शनिवार को दिल्ली पुलिस ने डॉक्टरों की सलाह और दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों के तहत सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।
Sonam Wangchuk: खरगे ने सरकार पर साधा निशाना
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि सरकार ने विरोध की आवाज उठाने वालों को कभी नहीं बख्शा। उन्होंने प्रो. जी.डी. अग्रवाल, किसान आंदोलन, ओलंपिक पहलवानों, दलितों, आदिवासियों और पेपर लीक से प्रभावित छात्रों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार हर विरोध करने वाले को राष्ट्रविरोधी बताने की कोशिश करती है।
‘छात्रों की आवाज दिल्ली तक पहुंचेगी’
खरगे ने कहा कि कोटा और देहरादून से उठी छात्रों की आवाज अब दिल्ली तक पहुंच चुकी है। उन्होंने सरकार से छात्रों और आंदोलनकारियों की मांगों को गंभीरता से सुनने की अपील की।
Sonam Wangchuk: 21 दिनों से अनशन पर थे वांगचुक
सोनम वांगचुक पिछले 21 दिनों से विभिन्न मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे थे। लगातार गिरती सेहत के बीच उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उनके समर्थक सरकार से बातचीत शुरू करने और उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करने की मांग कर रहे हैं।
ये भी पढ़े… CM योगी का बड़ा संदेश- सिर्फ अधिकार नहीं, कर्तव्यों का ईमानदार निर्वहन ही राष्ट्र निर्माण की कुंजी







