Home » जॉब - एजुकेशन » बीयू की मान्यता प्राप्त कॉलेजों के स्थान पर देखने को मिली निर्माणाधीन बिल्डिंग और खेत

बीयू की मान्यता प्राप्त कॉलेजों के स्थान पर देखने को मिली निर्माणाधीन बिल्डिंग और खेत

 BU Affiliated Colleges:

BU Affiliated Colleges: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यह मामला भोपाल के मशहूर विश्वविद्यालय बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी (BU) का है। BU के रिकॉर्ड के हिसाब से जिन कॉलेजों को मान्यता प्रदान की गई है, वहां दर्ज पते पर कॉलेज की जगह निर्माणाधीन बिल्डिंग और खेत-खलिहान देखने को मिले हैं। जैसे ही इस मामले की जानकारी राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) को मिली, उन्होंने बिना देरी किए हाई-लेवल जांच का आदेश जारी कर दिया।

BU Affiliated Colleges: एक ही पते पर दो विश्वविद्यालय-

NCTE को जांच के दौरान यह पता चला कि एक ही पते पर बी.एड. (B.Ed) के दो कॉलेजों को मान्यता दी गई है। NCTE की जांच टीम जेवियर कॉलेज भी पहुंची, लेकिन टीम के होश तब उड़ गए जब उन्हें रिकॉर्ड में दर्ज पते पर कॉलेज नहीं मिला।

BU Affiliated Colleges: मान्यता प्राप्त कोर्स की जगह पढ़ाया जा रहा है अन्य कोर्स-

आगे की जांच में NCTE टीम को यह पता चला कि जिन कॉलेजों को बी.एड. (B.Ed.) कोर्स की मान्यता दी गई है, वहां बी.एड. की जगह दूसरे कोर्स संचालित हो रहे हैं। टीम को जानकारी मिली कि बी.एड. (B.Ed.) की कक्षाएं किसी अन्य स्थान पर संचालित की जा रही हैं।

NCTE की जांच के दायरे में हैं यह चार प्रमुख कॉलेज-

सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) की जांच के दायरे में चार प्रमुख कॉलेजों के नाम हैं। इन प्रमुख कॉलेजों के नाम हैं कमलनाथ कॉलेज, जवाहर कॉलेज, श्री राम कॉलेज और बगलामुखी कॉलेज। जानकारी के अनुसार, इन चार कॉलेजों में पिछले 10 वर्षों से डेढ़ सौ विद्यार्थी बी.एड. का कोर्स पास कर रहे हैं

यह भी पढ़े- बाढ़ संकट पर गृह मंत्री अलर्ट, अमित शाह ने LG और CM उमर अब्दुल्ला से की फोन पर चर्चा