IND vs ZIM: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले की तैयारी में जुटी है। इसी बीच भारत की टी20 टीम जिम्बाब्वे दौरे के लिए रवाना हो गई है। हालांकि, टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर अभी इंग्लैंड में ही हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे खेलने के बाद जिम्बाब्वे के लिए रवाना होंगे।
IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी के पास खुद को साबित करने का मौका-
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है, जिनमें वैभव सूर्यवंशी सबसे चर्चित नाम हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मिली सीमित पारियों में वह प्रभाव छोड़ने में सफल नहीं रहे और उनके बल्ले से किसी भी मैच में 20 रन नहीं निकले। ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज उनके लिए शानदार वापसी का मौका होगी। अपेक्षाकृत कमजोर विपक्ष के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर वह अपना आत्मविश्वास बढ़ाना चाहेंगे।
IND vs ZIM: BCCI ने साझा की रवाना हुई टीम की तस्वीर-
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जिम्बाब्वे रवाना हुए खिलाड़ियों की तस्वीर साझा की है। फोटो में वैभव सूर्यवंशी के अलावा उपकप्तान तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह और रवि बिश्नोई भी नजर आए।
गौतम गंभीर नहीं, वीवीएस लक्ष्मण संभालेंगे जिम्मेदारी-
जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया के साथ मुख्य कोच गौतम गंभीर नहीं जाएंगे। उनकी जगह वीवीएस लक्ष्मण को टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लक्ष्मण भी खिलाड़ियों के साथ जिम्बाब्वे के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं श्रेयस अय्यर के अलावा ईशान किशन, प्रिंस यादव और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी इंग्लैंड में अपने मैच पूरे करने के बाद टीम से जुड़ेंगे।
भारत बनाम जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज शेड्यूल-
– पहला टी20: 23 जुलाई, हरारे
– दूसरा टी20: 25 जुलाई, हरारे
– तीसरा टी20: 26 जुलाई, हरारे
यह भी पढ़े- ’20 सांसदों को कैसे नज़रअंदाज़ कर सकते हैं?’ विपक्ष के वॉकआउट के बाद किरेन रिजिजू का जवाब








