Home » राष्ट्रीय » ASI संरक्षित कल्लेश्वर मंदिर के खुले कुएं में गिरने से 9 वर्षीय बच्चे की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

ASI संरक्षित कल्लेश्वर मंदिर के खुले कुएं में गिरने से 9 वर्षीय बच्चे की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Karnataka News:

Karnataka News: कर्नाटक के विजयनगर जिले स्थित ऐतिहासिक कल्लेश्वर मंदिर परिसर में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षित इस मंदिर में अपने माता-पिता के साथ घूमने आए 9 वर्षीय विष्णु विनोद की खुले कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Karnataka News: गेंद निकालने के प्रयास में कुएं में गिरा मासूम-

जानकारी के अनुसार, विष्णु विनोद मंदिर परिसर में खेल रहा था। इसी दौरान उसकी गेंद खुले कुएं में जा गिरी। गेंद निकालने की कोशिश में वह कुएं के किनारे पहुंचा, लेकिन संतुलन बिगड़ने से सीधे कुएं में गिर गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोग उसे बचा नहीं सके।

Karnataka News: स्थानीय लोगों ने बचाने की कोशिश, नहीं बच सकी जान-

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे को बाहर निकालने का प्रयास किया। हालांकि, काफी कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

सुरक्षा इंतजामों की कमी पर लोगों में आक्रोश-

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि ASI द्वारा संरक्षित इस ऐतिहासिक स्थल पर खुले कुएं के आसपास न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग थी और न ही कोई प्रभावी सुरक्षा इंतजाम, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। इस लापरवाही को लेकर लोगों में नाराजगी है।

पुलिस ने शुरू की जांच-

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, जांच में यह पता लगाया जाएगा कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और क्या घटनास्थल पर पर्याप्त सुरक्षा उपाय मौजूद थे। फिलहाल इस मामले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है

यह भी पढ़े- पटना के पासपोर्ट सेवा कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट