Nishikant Dubey: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के संस्थापक अभिजीत दीपके भविष्य में भीम आर्मी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि बड़े आंदोलनों से राजनीतिक नेता निकलते रहे हैं।
Nishikant Dubey: ‘पूरे यकीन के साथ कह सकता हूं’-
संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दुबे ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि अभिजीत दीपके किसी राजनीतिक दल से जुड़ेंगे और भीम आर्मी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने जेपी आंदोलन से लालू प्रसाद यादव और अन्ना हजारे आंदोलन से अरविंद केजरीवाल के उभरने का उदाहरण भी दिया।
Nishikant Dubey: आंदोलन को लेकर लगाए आरोप-
निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि अभिजीत दीपके के आसपास नारे लगाने वाले लोग भीम आर्मी और सीएए विरोध प्रदर्शन से जुड़े समूहों के समर्थक थे। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन का एजेंडा स्पष्ट है।
‘युवाओं का भरोसा प्रधानमंत्री मोदी पर’-
दुबे ने कहा कि आंदोलन से जुड़े युवा अब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा रखते हैं और चाहते हैं कि उनकी बात प्रधानमंत्री तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि युवाओं की मांग केवल पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
केजरीवाल पर भी साधा निशाना-
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए दुबे ने कहा कि हर टिप्पणी का जवाब देना जरूरी नहीं है। उन्होंने पंजाब में ड्रग्स की समस्या को लेकर भी केजरीवाल सरकार पर सवाल उठाए और लोकपाल को लेकर भी निशाना साधा।
राहुल गांधी के बयान पर पलटवार-
राहुल गांधी द्वारा छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री से माफी मांगने की मांग पर निशिकांत दुबे ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले 1975 के आपातकाल और अन्ना हजारे आंदोलन के दौरान हुई कार्रवाई के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।







