Home » राष्ट्रीय » फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने गई GBA टीम पर हमला, 5 आरोपी हिरासत में

फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने गई GBA टीम पर हमला, 5 आरोपी हिरासत में

Bengaluru News:

Bengaluru News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के शिवाजी नगर इलाके में फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने पहुंचे ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी (GBA) के अधिकारियों पर कथित हमला किया गया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

Bengaluru News: अतिक्रमण हटाने के दौरान हुआ हमला-

जानकारी के अनुसार, GBA की टीम शिवाजी नगर बस स्टैंड के पास फुटपाथ पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चला रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने अधिकारियों पर हमला कर दिया। हमले में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर माधव राव के साथ मारपीट की गई।

Bengaluru News: पुलिस ने दर्ज किया मामला-

घटना के बाद कमर्शियल स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। पुलिस हमले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।

5 आरोपी हिरासत में-

पुलिस ने अब तक पांच लोगों को हिरासत में लिया है। उनके खिलाफ सरकारी अधिकारी पर हमला और हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

मंत्री ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश-

बेंगलुरु विकास मंत्री कृष्णा बइरेगौडा ने कहा कि सरकारी अधिकारियों पर हमला कानून का गंभीर उल्लंघन है। उन्होंने पुलिस को सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं और कहा कि सरकार अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे अधिकारियों के साथ मजबूती से खड़ी है

यह भी पढ़े- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम, इन रास्तों से करें सफर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवायजरी