Home » महाराष्ट्र » राहुल गांधी के प्रदर्शन पर उद्धव ठाकरे का बड़ा हमला, बोले- सरकार का रवैया लोकतांत्रिक नहीं

राहुल गांधी के प्रदर्शन पर उद्धव ठाकरे का बड़ा हमला, बोले- सरकार का रवैया लोकतांत्रिक नहीं

Uddhav Thackeray News:  शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास के पास हुए विरोध-प्रदर्शन और छात्रों के आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार का रवैया लोकतांत्रिक नहीं है और विरोध कर रहे लोगों से बातचीत के बजाय बल प्रयोग किया जा रहा है।

राहुल गांधी के प्रदर्शन पर क्या बोले उद्धव?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्धव ठाकरे ने कहा कि जिस तरह सरकार विपक्ष और प्रदर्शनकारियों के साथ पेश आ रही है, वह लोकतंत्र की भावना के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि कई लोग अब यह कहने लगे हैं कि “इनसे अच्छे तो अंग्रेज थे।” उनके अनुसार सत्ता के अहंकार को जनता समय आने पर जवाब देती है।

‘पहले दिन बातचीत होती तो नौबत नहीं आती’

उद्धव ठाकरे ने कहा कि किसी भी आंदोलन की स्थिति में सरकार का पहला दायित्व प्रदर्शनकारियों से संवाद करना होता है। यदि शुरुआत में ही बातचीत कर ली जाती तो मामला इतना नहीं बढ़ता। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और अन्ना हजारे आंदोलन का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले सरकारें संवाद का रास्ता अपनाती थीं।

CJP आंदोलन का समर्थन दोहराया

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी शुरुआत से ही अभिजीत दीपके, सोनम वांगचुक और आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में खड़ी है। उनका कहना था कि छात्रों की आवाज सुनी जानी चाहिए और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार होना चाहिए।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भी बोले

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि यदि छात्र अपने भविष्य से जुड़े मुद्दे पर जवाबदेही मांग रहे हैं तो इसमें गलत क्या है। उन्होंने कहा कि सवाल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि देश के युवाओं और उनके भविष्य का है।

ये भी पढ़े… CJI बोले- ‘लाठीचार्ज के वीडियो देखने में दिलचस्पी नहीं’, अभिजीत दीपके ने दिया बड़ा रिएक्शन