Premanand ji virat: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बुधवार तड़के वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। दोनों सुबह करीब 4 बजे महाराज के नए आश्रम यमुना विहार कुंज पहुंचे और लगभग एक घंटे तक वहां रहे। इसके बाद उन्होंने महाराज के गुरु हित गोविंद शरण महाराज के आश्रम में भी जाकर आशीर्वाद लिया।
नंगे पैर पहुंचे आश्रम, बारिश में कीचड़ से होकर गुजरे
विराट और अनुष्का चेहरे पर मास्क लगाए नंगे पैर आश्रम पहुंचे। बारिश के कारण रास्ते में कीचड़ होने से विराट, अनुष्का का हाथ थामकर उन्हें सावधानी से आश्रम तक ले जाते दिखाई दिए। आश्रम में प्रेमानंद महाराज के शिष्यों ने दोनों का स्वागत किया। बाहर निकलते समय विराट के माथे पर चंदन का तिलक और हाथ में प्रसाद दिखाई दिया।
Premanand ji virat: गुरु पूर्णिमा महोत्सव से पहले पहुंचे
प्रेमानंद महाराज के नए आश्रम यमुना विहार कुंज में 23 जुलाई से 29 जुलाई तक गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन से पहले विराट और अनुष्का ने महाराज का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किए गए हैं।
Premanand ji virat: इंग्लैंड सीरीज के बाद पहुंचे वृंदावन
विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज के बाद वृंदावन पहुंचे। तीन मैचों की सीरीज में भारत को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। विराट ने सीरीज में कुल 144 रन बनाए थे, जिसमें निर्णायक मुकाबले में 74 रनों की पारी भी शामिल रही।
तीन साल में आठवीं मुलाकात
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहली बार जनवरी 2023 में प्रेमानंद महाराज से मिले थे। इसके बाद दोनों समय-समय पर वृंदावन आते रहे हैं। यह उनकी प्रेमानंद महाराज से तीन वर्षों में आठवीं और इस वर्ष चौथी मुलाकात बताई जा रही है। इससे पहले दोनों जून में आईपीएल जीतने के बाद और अप्रैल में अक्षय तृतीया के अवसर पर भी आश्रम पहुंचे थे।
यह भी पढे़ : 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को सजा नहीं; राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की








