Home » Trending » धर्मेंद्र प्रधान बोले- विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार

धर्मेंद्र प्रधान बोले- विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार

Dharmendra Pradhan News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मजबूत और समावेशी शिक्षा प्रणाली का निर्माण केंद्र और राज्यों की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने स्कूली शिक्षा को सशक्त बनाने में केंद्र और राज्यों को समान भागीदार बताते हुए सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।

शिक्षा मंत्रियों के सम्मेलन का शुभारंभ

नई दिल्ली स्थित आईसीएआर राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर (एनएएससी) में स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (डीओएसईएल) की केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा के लिए आयोजित दो दिवसीय राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्रियों के सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यह मंच सर्वोत्तम अनुभवों के आदान-प्रदान और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन को गति देगा।

Dharmendra Pradhan News: समग्र शिक्षा और पीएम श्री योजनाओं पर जोर

धर्मेंद्र प्रधान ने समग्र शिक्षा, पीएम श्री, निपुण भारत, पीएम पोषण और उल्लास जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्यों को बुनियादी साक्षरता, शिक्षकों के सशक्तिकरण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और तकनीक के उपयोग पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने मातृभाषा आधारित शिक्षा और बहुभाषावाद को भी सीखने के परिणाम बेहतर बनाने के लिए आवश्यक बताया।

जयंत चौधरी ने सहयोग की आवश्यकता बताई

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि स्कूली शिक्षा में सुधार और बेहतर शैक्षिक परिणामों के लिए केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय बेहद जरूरी है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए साझा प्रयासों पर बल दिया।

Dharmendra Pradhan News: शैक्षिक संकेतकों और योजनाओं की समीक्षा

सम्मेलन के दौरान समग्र शिक्षा, प्रगति ढांचे और राज्यों में शैक्षिक संकेतकों की स्थिति पर विस्तृत प्रस्तुतियां दी गईं। विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्रियों ने भी शिक्षा सुधारों और केंद्र-राज्य सहयोग को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

ये भी पढ़े… NEET पेपर लीक से CJP संसद मार्च तक, जेपी नड्डा ने विपक्ष को घेरा; कहा- जनता सब देख रही है