Home » राष्ट्रीय » धर्मेंन्द्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे, जंतर-मंतर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के क्या संकेत हैं?

धर्मेंन्द्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे, जंतर-मंतर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के क्या संकेत हैं? 

New Delhi: धर्मेंन्द्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे, जंतर-मंतर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के क्या संकेत हैं? 
New Delhi: जंतर-मंतर और आस-पास के इलाकों में शुक्रवार की देर रात को जिस तरह सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की गई उसके साफ संकेत हैं कि शिक्षा मंत्री धर्मेंन्द्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे। इससे आक्रोशित होकर कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले धरना दे रहे प्रदर्शनकारी फिर संसद की तरफ कूच कर सकते हैं। संभवत: इसीलिए जंतर-मंतर और आस-पास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। 

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अडिग  CJP

गौरतलब है कि सोनम वांगचुक ने अपना अनशन खत्म कर दिया है, लेकिन CJP अपने रुख पर अड़ी हुई है। पार्टी का साफ कहना है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ भी स्वीकार नहीं किया जाएगा।CJP का कहना है कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी रहेगा।अभिजीत दीपके ने ऐलान किया है कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक आंदोलन नहीं रुकेगा।
 
New Delhi:  CJP की चेतावनी
शुक्रवार को CJP की केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक भी हुई। इस बैठक में सरकार ने आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपए मुआवजा और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस वापस लेने पर सहमति दी, लेकिन CJP इतने भर से संतुष्ट नहीं हुई। वह इस्तीफे पर अड़ी रही।इसके बाद उसके नेताओं ने कहा कि अगर प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे, तो वे 20 जुलाई जैसा एक्शन लेंगे।20 जुलाई को प्रदर्शनकारी संसद तक पहुंच गए थे।

New Delhi:  फिर होगी बैठक

आज शनिवार को दोपहर 3:30 बजे सरकार और CJP के बीच फिर बातचीत होने जा रही है। इसमें सरकार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अपना रुख बताएगी। इस बीच, प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि अगर धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते तो सरकार से बातचीत का कोई मतलब नहीं है। शायद इसी वजह पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है कि कहीं स्थिति बेकाबू न हो जाए क्योंकि जंतर-मंतर पर निरंतर प्रदर्शनकारियों की भीड़ जुट रही है। 

New Delhi: सात लेयर की बैरिकेडिंग

बताया जाता है कि प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सात लेयर बैरिकेडिंग की गई है। इन्हें सड़क पर इस तरह मजबूती से लगाया गया है कि प्रदर्शनकारी उन्हें हिला न सकें।