Home » मध्य प्रदेश » दतिया की सियासत में बड़ा उलटफेर, सैकड़ों नेताओं संग भाजपा में आए लाखन सिंह यादव

दतिया की सियासत में बड़ा उलटफेर, सैकड़ों नेताओं संग भाजपा में आए लाखन सिंह यादव

DATIA BY ELECTION: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल की मौजूदगी में शुक्रवार को दतिया में बसपा के सेवढ़ा से पूर्व प्रत्याशी लाखन सिंह यादव सहित कांग्रेस और बसपा के कई जनप्रतिनिधियों तथा सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नए सदस्यों का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

भाजपा में शामिल होने वालों में डॉ. अमित यादव, बलवीर यादव, राघवेन्द्र सिंह यादव, सोनू पटैल, उपेंद्र यादव, जगमोहन रावत, सूर्यकांत यादव, शत्रुघ्न यादव, विवेक बघेल, नरेश कठेरिया, मोहित मावई, मोनू यादव, मिथलैश उचारिया और जगमोहन दुबे सहित सैकड़ों नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

DATIA BY ELECTION
DATIA BY ELECTION
DATIA BY ELECTION: विकास, सम्मान और सुरक्षा की गारंटी भाजपा ही दे सकती है : हेमंत खण्डेलवाल

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि दतिया की जनता क्षेत्र का विकास, समाज का सम्मान और प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा चाहती है तथा इन तीनों अपेक्षाओं को पूरा करने की क्षमता केवल भारतीय जनता पार्टी के पास है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में देश और मध्यप्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं तथा भाजपा की विकासवादी नीतियों से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के नेता पार्टी से जुड़ रहे हैं।

आशुतोष तिवारी को ऐतिहासिक मतों से जिताने का आह्वान

हेमंत खण्डेलवाल ने कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाकर दतिया में विकास, विश्वास और जनसेवा का नया अध्याय लिखा जाएगा।

DATIA BY ELECTION: कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम में संभाग प्रभारी अभय सिंह यादव, पूर्व मंत्री इमरती देवी, अपेक्स बैंक के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव, जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह, पूर्व सांसद अशोक अर्गल, पूर्व मंडी अध्यक्ष राम यादव तथा पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े… धर्मेंन्द्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे, जंतर-मंतर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के क्या संकेत हैं?