Home » उत्तर प्रदेश » धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CM योगी का बड़ा बयान- ‘नकल माफिया मिट्टी में….

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CM योगी का बड़ा बयान- ‘नकल माफिया मिट्टी में….

UP POLITICS: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नकल माफिया और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नकल माफिया मिट्टी में मिलेंगे और उन्हें बचाने वाला कोई नहीं होगा।

‘नकल माफिया के लिए दो ही जगह- जेल या जहन्नुम’

फतेहपुर में ₹489 करोड़ से अधिक की 125 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों के भविष्य से खेलने वालों के लिए केवल दो ही स्थान हैं—जेल या जहन्नुम। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ऐसा सख्त कानून ला रही है, जिसमें दोषियों को कम से कम 10 वर्ष की सजा और ₹10 करोड़ तक के जुर्माने का प्रावधान होगा।

UP POLITICS: सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि नकल माफिया कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की विरासत हैं। उन्होंने कहा कि इन दलों ने वर्षों तक ऐसे गिरोहों को संरक्षण दिया और अब छात्रों के नाम पर “घड़ियाली आंसू” बहा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं की चिंता करते हुए पिछले तीन दिनों में कई बड़े फैसले लिए हैं।

‘नीट परीक्षा समय पर कराई, दोषियों पर कार्रवाई हुई’

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीट परीक्षा समय सीमा के भीतर कराई गई ताकि छात्रों का शैक्षणिक वर्ष प्रभावित न हो। प्रश्नपत्र लीक कराने वालों की गिरफ्तारी हुई, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के अधिकारियों पर कार्रवाई की गई और दोषियों की संपत्तियां भी जब्त की जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह सब छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए किया गया है।

UP POLITICS: युवाओं के लिए मोदी सरकार के फैसलों का किया उल्लेख

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया और राष्ट्रीय शिक्षा नीति जैसे कदमों के जरिए युवाओं के लिए नए अवसर तैयार किए हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में लाखों सरकारी नौकरियां और करोड़ों रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं।

‘माफियाओं की संपत्ति भी होगी जब्त’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के कारण ही नौ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा सकीं। उन्होंने चेतावनी दी कि नकल माफिया ही नहीं, उनकी अवैध संपत्तियां भी जब्त की जाएंगी। साथ ही समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि अब अवैध कब्जे और माफिया तंत्र का दौर खत्म हो चुका है।

ये भी पढ़े… दिलीप घोष का विपक्ष पर हमला- NEET मुद्दे पर प्रदर्शन राजनीति से प्रेरित, पंजाब और कर्नाटक पर क्यों चुप?