Home » उत्तर प्रदेश » काठमांडू से डायवर्ट हुआ प्लेन पहुंचा लखनऊ एयरपोर्ट; खराब मौसम के चलते लिया फैसला

काठमांडू से डायवर्ट हुआ प्लेन पहुंचा लखनऊ एयरपोर्ट; खराब मौसम के चलते लिया फैसला

खराब मौसम से लखनऊ पहुंचा विमान

Kathmandu Flight: रविवार देर रात खराब मौसम के कारण चीन का विमान लखनऊ डायवर्ट हो गया। आपको बता दें कि यह विमान काठमांडू की तरफ रवाना हो रहा था, लेकिन तभी काठमांडू में खराब मौसम की पुष्टि हुई और इसे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।चाइना साउथर्न एयरलाइंस का विमान रविवार रात काठमांडू जा रहा था। वहां खराब मौसम के कारण विमान के संचालकों ने लखनऊ में फ्लाइट उतारने की इजाजत मांगी।

देर रात्रि डायवर्ट हुआ प्लेन

विमान रात 12 बजे डायवर्ट होकर लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरा। इसके करीब दो घंटे बाद मौसम सही होने पर विमान को रात दो बजे काठमांडू रवाना कर दिया गया। एयरबस A320neo विमान में 159 यात्री सवार थे।

निर्धारित समय पर नहीं उतर पाया नेपाल

विमान निर्धारित समय पर नेपाल की राजधानी नहीं उतर सका क्योंकि वहां का मौसम अचानक खराब हो गया था। एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) की अनुमति न मिलने के बाद इस अंतरराष्ट्रीय उड़ान को रात 10:57 बजे लखनऊ की ओर मोड़ा गया और यह रात 11:18 बजे यहां सुरक्षित उतरा। मौसम में सुधार होने और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद विमान को आगे के लिए रवाना किया गया।

Written by- Anushka

यह भी पढ़े…लोकसभा में पेपर लीक रोकने वाला बिल पेश, स्पीकर बोले- सुधार की दिशा में पहला कदम