Breaking News
Home » Breaking News » संसद में फिर मचा बवाल! विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

संसद में फिर मचा बवाल! विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र के नौवें दिन गुरुवार को भी लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के कारण प्रश्नकाल नहीं चल सका। सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके चलते लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

राहुल गांधी के भाषण को लेकर विपक्ष का विरोध

सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होने पर सबसे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी गई। इसके बाद प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्ष ने ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण से जुड़े मुद्दे को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी।

Monsoon Session: स्पीकर ने की प्रश्नकाल चलाने की अपील

हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्ष से शांत रहने की अपील करते हुए कहा कि प्रश्नकाल सांसदों का महत्वपूर्ण अधिकार है और इसी दौरान सरकार की जवाबदेही तय होती है। उन्होंने याद दिलाया कि फ्लोर लीडरों की बैठक में भी सभी दलों से प्रश्नकाल बाधित नहीं करने का आग्रह किया गया था। लगातार शोर-शराबा जारी रहने पर उन्होंने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी।

एक दिन पहले पारित हुआ एंटी पेपर लीक विधेयक

बुधवार को लोकसभा ने दो दिन की चर्चा के बाद ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ को ध्वनिमत से पारित किया था। इस विधेयक का उद्देश्य पेपर लीक और परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करना है। यह कानून ऐसे समय आया है जब नीट पेपर लीक विवाद को लेकर देशभर में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे।

ये भी पढ़े… छात्रों पर हिंसा के आरोपों के बीच CRPF चीफ का बड़ा ऐलान – मैं लूंगा जिम्मेदारी, डरने की जरूरत नहीं