Home » राष्ट्रीय » वंदे भारत से श्रीनगर पहुंचे सोनम वांगचुक, भारतीय रेलवे की सराहना, एंटी पेपर लीक बिल पर जताई खुशी

वंदे भारत से श्रीनगर पहुंचे सोनम वांगचुक, भारतीय रेलवे की सराहना, एंटी पेपर लीक बिल पर जताई खुशी

सोनम वांगचुक श्रीनगर पहुंचे, बिल पर खुशी

Sonam Wangchuk: नीट यूजी पेपर लीक मामले और दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुई ऐतिहासिक भूख हड़ताल के बाद सोनम वांगचुक श्रीनगर पहुंच गए हैं। उन्होंने लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर खुशी जताई है। साथ ही उम्मीद जताई कि सरकार उनसे और सीजेपी से किए गए वादों को भी पूरा करेगी।सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो को उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी को भी टैग किया है। वह श्रीनगर में एक दिन रुकने के बाद लद्दाख के लिए रवाना होंगे। वांगचुक कुल 26 दिनों तक भूख हड़ताल पर रहे थे।

वंदे भारत यात्रा और भारतीय रेलवे की तारीफ

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बुधवार को सोनम वांगचुक पहली बार वंदे भारत ट्रेन से श्रीनगर पहुंचे। यात्रा का अनुभव साझा करते हुए उन्होंने भारतीय रेलवे की जमकर सराहना की।उन्होंने कहा कि रेल यात्रा उनका सबसे पसंदीदा परिवहन साधन है। वह खास तौर पर चिनाब नदी पर बने विश्व प्रसिद्ध पुल को देखना चाहते थे और यह सफर उनके लिए बेहद यादगार रहा। उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय रेलवे पर गर्व है। श्रीनगर में एक दिन विश्राम करने के बाद वह गुरुवार को लद्दाख के लिए रवाना होंगे।

सोनम वांगचुक ने कहा कि परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए लाया गया एंटी पेपर लीक बिल एक अच्छा कदम है। उन्हें उम्मीद है कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आगे भी जरूरी सुधार करेगी।

छात्रों पर कार्रवाई न करने की अपील

वांगचुक ने यह वीडियो ऐसे समय में साझा किया है, जब सीजेपी छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई से नाराज है। इस मुद्दे को लेकर संसद में भी नया राजनीतिक विवाद देखने को मिल रहा है। राहुल गांधी ने छात्रों पर पैलेट गन चलाए जाने के मुद्दे पर सरकार की आलोचना की है।अपने वीडियो में सोनम वांगचुक ने सरकार से अपील की कि वह अपने वादों को पूरा करे और आंदोलन में शामिल छात्रों के खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए, ताकि सभी छात्र फिर से देश के निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकें।

ये भी पढ़ें…राज्यसभा में जेपी नड्डा का विपक्ष पर हमला, बोले- सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार