Ram Mandir Donation Controversy: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राम मंदिर दान विवाद को लेकर संसद परिसर में विपक्ष के प्रदर्शन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी राजनीतिक विरोध के नाम पर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।
संसद में हुए प्रदर्शन पर आपत्ति
शहजाद पूनावाला ने कहा कि राम मंदिर दान विवाद का मुद्दा उठाना अलग बात है, लेकिन पूरे संत समाज और हिंदू परंपरा को निशाना बनाना गलत है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर कथित चोरी के आरोप हैं, वे न तो साधु थे और न ही संत, ऐसे में विरोध प्रदर्शन के लिए साधु वेश का इस्तेमाल अनुचित है।
Ram Mandir Donation Controversy: राहुल गांधी से पूछे सवाल
भाजपा नेता ने राहुल गांधी से सवाल किया कि यदि अन्य धार्मिक संस्थाओं से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले सामने आते हैं, तो क्या वे वहां भी इसी तरह का प्रतीकात्मक प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष का उद्देश्य केवल राजनीतिक लाभ लेना है।
‘वोट बैंक की राजनीति’ का आरोप
पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल धार्मिक आस्था नहीं बल्कि वोट बैंक की राजनीति करते हैं। उन्होंने दावा किया कि चुनावी लाभ के लिए बार-बार हिंदू भावनाओं को आहत करने की कोशिश की जाती है।
Ram Mandir Donation Controversy: क्या था मामला?
31 जुलाई को संसद परिसर में राम मंदिर के दान में कथित गड़बड़ी के मुद्दे पर विपक्षी नेताओं ने सांकेतिक प्रदर्शन किया था। इस दौरान पप्पू यादव साधु के वेश में नजर आए और विपक्षी नेताओं ने प्रतीकात्मक रूप से दान देने और विरोध दर्ज कराने का नाटकीय प्रदर्शन किया। इसी प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है।
ये भी पढ़े… PM मोदी पर टिप्पणी, FIR और फिर बड़ा बयान! दीपके ने BJP नेताओं को लेकर क्या कहा?








