Deep Dasgupta Prediction: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से खेला जाएगा। पिछले टेस्ट सीरीज के आंकड़ों पर नजर डालें तो टीम इंडिया का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। हाल ही में अपने घर पर भारतीय टीम को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
Deep Dasgupta Prediction: दीप दासगुप्ता ने जताई चिंता-
भारत के पूर्व क्रिकेटर दीप दासगुप्ता का कहना है कि भारतीय बल्लेबाज रैंक टर्नर पिचों पर अच्छी बल्लेबाजी करने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में वे श्रीलंका में भी भारतीय बल्लेबाजों को संघर्ष करते हुए देख रहे हैं। दीप दासगुप्ता ने कहा, “मुझे यह चिंता सता रही है कि भारतीय बल्लेबाज रैंक टर्नर पिचों पर कैसे अच्छी बल्लेबाजी करेंगे। न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों का आत्मविश्वास भी प्रभावित हुआ है।”
Deep Dasgupta Prediction: दीप दासगुप्ता: “स्पिन परिस्थितियों में कैसे खेलेगा भारत?”-
अपनी बात को जारी रखते हुए दीप दासगुप्ता ने कहा, “मुझे भारतीय टीम की गेंदबाजी से ज्यादा बल्लेबाजी की चिंता है, क्योंकि स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वहीं, श्रीलंका की सबसे बड़ी ताकत उसकी स्पिन गेंदबाजी है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि भारतीय बल्लेबाज उन परिस्थितियों का सामना कैसे करेंगे।”
दीप दासगुप्ता: “ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी मुकाबलों में जीत जरूरी होगी”-
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) को लेकर भी दीप दासगुप्ता ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, “भारत के पास अभी नौ टेस्ट मैच बचे हैं। श्रीलंका के बाद दो मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ और पांच मुकाबले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने हैं। मैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। यह देखना दिलचस्प होगा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना भारत ऑस्ट्रेलिया का सामना कैसे करेगा। अगर भारत को WTC फाइनल में जगह बनानी है, तो उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करना होगा।”
यह भी पढ़े- सांसद प्रमोद तिवारी के बयान पर संत समाज नाराज, ‘सीता कौन थीं’ टिप्पणी को बताया सनातन का अपमान








