NCR New Policy: देशभर के वाहन चालकों के लिए अहम खबर है। सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) ने वायु प्रदूषण को कम करने और उसे नियंत्रित करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) ने अक्टूबर में लागू होने वाली “NO PUCC, NO FUEL” नीति की तैयारी तेज कर दी है।
NCR New Policy: क्या है “NO PUCC, NO FUEL” नीति-
इस नीति के तहत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) ने पेट्रोल पंपों पर ANPR कैमरे लगाने का फैसला लिया है। इस योजना के तहत गुरुग्राम में 300 से अधिक पेट्रोल पंपों पर ANPR कैमरे लगाने की तैयारी की जा रही है।
NCR New Policy: एनसीआर के सभी पेट्रोल पंपों पर लगेंगे ANPR कैमरे-
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने नई व्यवस्था के तहत एनसीआर के सभी पेट्रोल पंपों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरे लगाने का निर्देश जारी किया है। आयोग का लक्ष्य 30 सितंबर तक क्षेत्र के सभी 2,780 पेट्रोल पंपों को इस सिस्टम से जोड़ना है।
गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत 4 जिलों में लगेंगे ANPR कैमरे-
“NO PUCC, NO FUEL” नीति के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) अगस्त के पहले चरण के दौरान गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर और सोनीपत जिलों के कुल 775 पेट्रोल पंपों पर ANPR कैमरे लगाएगा।
कैसे काम करेंगे ANPR कैमरे-
गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर और सोनीपत जिलों के कुल 775 पेट्रोल पंपों पर ANPR कैमरे लगाए जाएंगे। ANPR तकनीक के तहत ये कैमरे पेट्रोल पंप पर आने वाले वाहनों की नंबर प्लेट को स्वचालित रूप से स्कैन करेंगे। इसके बाद सिस्टम वाहन की PUCC (Pollution Under Control Certificate) की वैधता की जांच करेगा। यदि किसी वाहन की PUCC नहीं बनी है या उसकी वैधता समाप्त हो चुकी है, तो उस वाहन चालक को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।
यह भी पढ़े- MP में 9 साल बाद होंगे छात्रसंघ चुनाव, सितंबर में कराएगी सरकार








