Home » राजनीति » TMC के 3 बागी सांसदों ने बढ़ाई सियासी हलचल, NDA बैठक से दूरी लेकिन सुवेंदु अधिकारी के लंच में पहुंचे

TMC के 3 बागी सांसदों ने बढ़ाई सियासी हलचल, NDA बैठक से दूरी लेकिन सुवेंदु अधिकारी के लंच में पहुंचे

TMC Rebel MPs:

TMC Rebel MPs: तृणमूल कांग्रेस (TMC) से बगावत कर नई पार्टी NCPI में शामिल हुए 20 सांसदों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। लगातार दूसरे मंगलवार को हुई NDA सांसदों की ‘मंगल मिलन’ बैठक में इन बागी सांसदों में से केवल 17 सांसद ही शामिल हुए। तीन सांसदों की गैरमौजूदगी ने राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया है।

TMC Rebel MPs: तीन मुस्लिम सांसद NDA बैठक से रहे दूर-

अबू ताहिर खान, खलीलुर रहमान और यूसुफ पठान लगातार दूसरी बार NDA की बैठक में शामिल नहीं हुए। हालांकि, उनकी अनुपस्थिति के बावजूद उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी द्वारा आयोजित लंच में हिस्सा लिया, जिससे उनके राजनीतिक रुख को लेकर नई अटकलें शुरू हो गई हैं।

TMC Rebel MPs: सुवेंदु अधिकारी के लंच में सभी 20 बागी सांसद पहुंचे-

सुवेंदु अधिकारी ने दिल्ली स्थित ‘बंगा भवन’ में सभी 20 बागी सांसदों के लिए लंच का आयोजन किया था। खास बात यह रही कि NDA बैठक से दूरी बनाने वाले तीनों सांसद भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में उनके अगले कदम को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

TMC नेता सौगत रॉय ने किया बड़ा दावा-

इस पूरे घटनाक्रम के बीच TMC के वरिष्ठ नेता सौगत रॉय ने दावा किया कि बगावत करने वाले कुछ सांसद उनके संपर्क में हैं और वे दोबारा पार्टी में लौटना चाहते हैं। वहीं, भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि बैठक से दूर रहने वाले सांसद NDA के साथ हैं और यह उनकी रणनीति का हिस्सा हो सकता है।

NCPI में विलय को लेकर फैसला अभी बाकी-

फिलहाल इन 20 सांसदों के NCPI में विलय को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की ओर से आधिकारिक मंजूरी नहीं मिली है। लोकसभा की वेबसाइट पर अभी भी ये सभी सांसद तृणमूल कांग्रेस के सांसद के रूप में दर्ज हैं।

ओम बिरला से मुलाकात के बाद बढ़ी चर्चा-

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी मामले को लेकर सुवेंदु अधिकारी ने संसद भवन जाकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात भी की है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि बागी सांसदों का अंतिम राजनीतिक रुख क्या होगा

यह भी पढ़े- बिना इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, वाहन चालकों के लिए नए नियम