Home » राष्ट्रीय » देशभक्ति का संदेश! ‘सुख-साधन देने वाली मातृभूमि की सदैव करें सेवा’; प्रधानमंत्री मोदी का प्रेरक संदेश

देशभक्ति का संदेश! ‘सुख-साधन देने वाली मातृभूमि की सदैव करें सेवा’; प्रधानमंत्री मोदी का प्रेरक संदेश

PM MODI SANDESH: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा करते हुए देशवासियों से मातृभूमि की सेवा का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्या, शौर्य, सत्य और स्नेह जैसे सद्गुणों से समृद्ध मातृभूमि की सदैव सेवा करनी चाहिए।

मातृभूमि की सेवा का संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर संस्कृत श्लोक साझा करते हुए लिखा— “विश्वस्वं मातरमोषधीनां ध्रुवां भूमिं पृथिवीं धर्मणा धृताम्। शिवां स्योनामनु चरेम विश्वहा॥” उन्होंने इसका हिंदी अर्थ बताते हुए कहा कि सभी प्रकार की श्रेष्ठ वनस्पतियों और औषधियों से समृद्ध, धर्म से धारण की गई, कल्याणकारी और सुख-साधन प्रदान करने वाली मातृभूमि की हमें सदैव सेवा करनी चाहिए।

PM MODI SANDESH: लगातार साझा कर रहे हैं प्रेरक सुभाषित

प्रधानमंत्री पिछले कई दिनों से प्रतिदिन संस्कृत श्लोकों के माध्यम से प्रेरक संदेश साझा कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने आत्मिक विकास, सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना पर आधारित सुभाषित पोस्ट किया था। उन्होंने कहा था कि आत्मिक विकास व्यक्ति को समाज और राष्ट्र के लिए सकारात्मक योगदान देने की प्रेरणा देता है।

पहले दिया था ज्ञान और साधना का संदेश

मंगलवार को प्रधानमंत्री ने निरंतर प्रयास, साधना और ज्ञान के महत्व पर आधारित भगवद्गीता का श्लोक साझा किया था। उन्होंने कहा था कि निरंतर अभ्यास से प्रतिभा निखरती है और आज भारत के युवा इन्हीं गुणों के बल पर दुनिया में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी समय-समय पर सोशल मीडिया के माध्यम से संस्कृत श्लोकों और प्रेरक संदेशों के जरिए देशवासियों, विशेषकर युवाओं को ज्ञान, सेवा, राष्ट्रभक्ति और सकारात्मक जीवन मूल्यों का संदेश देते रहते हैं।

ये भी पढ़े… रवि किशन के मीम्स से फिर ट्रेंड में आया 6 साल पुराना गाना, सोशल मीडिया पर छाईं रील्स