Home » Uncategorized » राजनीतिक हलचल तेज! NDA बैठक से दूरी के बाद शुभेंदु अधिकारी से मिले यूसुफ पठान

राजनीतिक हलचल तेज! NDA बैठक से दूरी के बाद शुभेंदु अधिकारी से मिले यूसुफ पठान

West Bengal News: लगातार दो एनडीए बैठकों से अनुपस्थित रहने के बाद बहरामपुर से सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में नए कयास लगने लगे हैं। पठान ने मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मामलों को लेकर जिला स्तर पर विशेष ट्रिब्यूनल कोर्ट और हेल्प डेस्क स्थापित करने की मांग की।

वोटर सत्यापन को आसान बनाने की मांग

यूसुफ पठान ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि जिन लाखों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं और जिनके मामले ट्रिब्यूनल में लंबित हैं, उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि प्रत्येक जिले में विशेष ट्रिब्यूनल कोर्ट बनाए जाएं, ताकि लोगों को सुनवाई के लिए दूर न जाना पड़े। साथ ही, सत्यापन प्रक्रिया में सहायता के लिए समर्पित हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएं।

West Bengal News: मुख्यमंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन

मुलाकात के बाद यूसुफ पठान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया है। उनका कहना था कि बुजुर्गों, महिलाओं और आम नागरिकों को सत्यापन प्रक्रिया में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।

NDA से दूरी पर जारी अटकलें

यूसुफ पठान हाल ही में एनडीए संसदीय दल की दो बैठकों में शामिल नहीं हुए थे। उनके साथ सांसद अबू ताहिर खान और खलीलुर रहमान भी अनुपस्थित रहे, जिससे उनके राजनीतिक रुख को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि, बाद में ये तीनों नेता शुभेंदु अधिकारी द्वारा आयोजित एक बैठक और लंच कार्यक्रम में शामिल हुए।

West Bengal News: बागी सांसदों के भविष्य पर फैसला

इन तीन सांसदों की अनुपस्थिति इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि लोकसभा में 20 सदस्यीय एनसीपीआई समूह को मान्यता देने का मामला अभी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समक्ष लंबित है। दल-बदल रोधी कानून के तहत इस अलग हुए समूह को तभी संरक्षण मिल सकता है, जब उसके पास तृणमूल कांग्रेस के मूल 28 लोकसभा सांसदों में से कम से कम दो-तिहाई सांसदों का समर्थन हो।

एनसीपीआई के सदन के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय भी मंगलवार को पहली बार राजग संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए। बंद्योपाध्याय ने कहा, ”मैं देश के सबसे वरिष्ठ सांसदों में से एक हूं। एनसीपीआई में सभी एकजुट हैं। यह अच्छा अनुभव है।” उन्होंने असंतुष्ट सांसदों के बीच मतभेद की अटकलों को भी खारिज किया।

ये भी पढ़े… ₹18 हजार की नौकरी, करोड़ों की संपत्ति! MY अस्पताल के फार्मासिस्ट राकेश गोरखे पर EOW जांच में चौंकाने वाले खुलासे