Home » अंतर्राष्ट्रीय » थाईलैंड के स्कूल में फायरिंग: छात्र ने चलाई गोलियां, टीचर की मौत, 15 बच्चे घायल

थाईलैंड के स्कूल में फायरिंग: छात्र ने चलाई गोलियां, टीचर की मौत, 15 बच्चे घायल

बैंकॉक के पास स्कूल में गोलीबारी, 15 घायल

Thailand School Shooting: थाईलैंड के एक प्रतिष्ठित स्कूल में फायरिंग की बड़ी घटना सामने आई है। यह घटना राजधानी बैंकॉक के उत्तर में स्थित एक प्रांत के स्कूल में हुई। जानकारी के मुताबिक, स्कूल के एक छात्र ने अचानक ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

15 बच्चे घायल, शिक्षक की मौत

इस गोलीबारी में 15 बच्चे घायल हो गए, जबकि एक शिक्षक की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, छात्र ने पहले शिक्षक को गोली मारी और उसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि हमलावर की उम्र 19 साल से कम थी, यानी वह किशोर था।स्थानीय ब्रॉडकास्टर थाई PBS के मुताबिक, यह घटना डेबसिरिन नोंथाबुरी स्कूल में हुई।

इलाके में बड़ी संख्या में हैं बंदूकें

एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, जिस इलाके में यह घटना हुई, वहां थाईलैंड में सबसे अधिक लोग बंदूक रखते हैं। अनुमान है कि इस क्षेत्र में करीब 1 करोड़ बंदूकें मौजूद हैं। इसका मतलब है कि लगभग हर सात लोगों पर एक बंदूक है।हालांकि सरकार पहले भी बंदूक कानूनों को सख्त करने का वादा कर चुकी है, लेकिन इसके बावजूद देश में गोलीबारी की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं।

फरवरी में भी हुई थी ऐसी घटना

इसी साल फरवरी में थाईलैंड के दक्षिणी हिस्से के एक स्कूल में भी एक किशोर ने गोलीबारी की थी। उस घटना में स्कूल के प्रिंसिपल की मौत हो गई थी और दो छात्र घायल हुए थे। बाद में थाई पुलिस ने आरोपी किशोर को गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया था।थाईलैंड में इससे पहले भी कई गंभीर गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं। साल 2022 में एक पूर्व पुलिसकर्मी बंदूक और चाकू लेकर देश के उत्तरी हिस्से में स्थित एक नर्सरी में घुस गया था। उसने वहां 24 बच्चों और 12 वयस्कों की हत्या कर दी थी। यह घटना थाईलैंड के इतिहास के सबसे भयावह नरसंहारों में से एक मानी जाती है।

यह भी पढ़े- 1.6 लाख करोड़ की राफेल डील: फ्रांस ने भारत को 114 लड़ाकू विमानों के निर्माण का प्रस्ताव सौंपा