CA-XI vs BAN: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज की शुरुआत 13 अगस्त 2026 से होगी। इस सीरीज से पहले बांग्लादेश CA-XI के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रही है।अभ्यास मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश की हालत खराब हो गई। CA-XI के प्रमुख गेंदबाज कैंपबेल थॉम्पसन ने बांग्लादेशी बल्लेबाजों की कमर तोड़कर रख दी। इस दिग्गज गेंदबाज की गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश की टीम मात्र 54 रन बनाकर ढेर हो गई।
CA-XI vs BAN: कैंपबेल थॉम्पसन ने लिए 8 विकेट-
पहली पारी में बांग्लादेश ने 263 रन बनाए थे, जिसके जवाब में CA-XI ने 355 रन बनाए। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेशी टीम लड़खड़ा गई। गेंदबाज कैंपबेल थॉम्पसन के सामने बांग्लादेशी बल्लेबाजों की एक नहीं चली। अपने स्पेल में कैंपबेल थॉम्पसन ने 25 रन देकर 8 विकेट लिए। कैंपबेल थॉम्पसन की तेज गेंदबाजी के सामने बांग्लादेशी टीम 54 रन बनाकर ढेर हो गई।
CA-XI vs BAN: मेहदी हसन ने पहली पारी में जड़ा शतक-
पहली पारी में बांग्लादेश ने 263 रन बनाए थे। इस सम्मानजनक स्कोर को हासिल करने में मेहदी हसन मिराज ने अहम भूमिका निभाई। 77.30 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए मेहदी हसन मिराज ने 109 रन की शतकीय पारी खेली। बांग्लादेश की पहली पारी के स्कोरकार्ड पर नजर डालें तो मेहदी हसन मिराज ही एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस अभ्यास मैच में बांग्लादेश की तरफ से शतक लगाया है।
टीग विली ने खेली विस्फोटक पारी-
CA-XI की गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी की बात करें तो टीग विली ने पहली पारी में 130 रन की विस्फोटक पारी खेली है। इसके अलावा कप्तान कर्टिस पैटरसन ने 53 रन और जैक डोरन ने 76 रन की अर्धशतकीय पारी खेली है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI-
Bangladesh Playing XI: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), शादमान इस्लाम, तन्जीद हसन, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, अमित हसन (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, सौम्या सरकार, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद।
(CA-XI) Playing XI: कर्टिस पैटरसन (कप्तान), सैम कोंस्टास, कैंपबेल केलावे, जोश फिलिप (विकेटकीपर), टीग विली, जैक क्लेटन, जैक डोरन (विकेटकीपर), जेरसिम वाडिया, हानो जैब्स, कोरी रोचिसिओली, कैंपबेल थॉम्पसन।








