जापान में तबाही मचाने के बाद चीन की ओर बढ़ा टाइफून डॉल्फिन, 162 KMPH की रफ्तार से हवाएं

Typhoon Dolphin:

Typhoon Dolphin: पूर्वी एशिया में टाइफून डॉल्फिन ने जापान के दक्षिणी हिस्से में भारी असर डाला है। ओकिनावा और कागोशिमा प्रांत के अमामी द्वीप समेत कई इलाके तेज हवाओं और भारी बारिश से प्रभावित हुए हैं। अब यह शक्तिशाली तूफान चीन के पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है। चीन में तूफान के खतरे को … Read more

प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’, राहुल गांधी बोले- सिस्टम के चक्रव्यूह में फंसे छात्र, रोजगार के दरवाजे बंद

Rahul Gandhi Students Voice:

Rahul Gandhi Students Voice: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्रों और युवाओं से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। राहुल गांधी ने पेपर लीक के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और युवाओं की … Read more

केरल में ‘वंदे मातरम्’ पर सियासी घमासान, विजयन ने फैसले की वापसी मांगी

Kerala Vande Matarm: केरल में वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम

Kerala Vande Mataram: केरल में स्वतंत्रता दिवस समारोहों के दौरान ‘वंदे मातरम्’ के पूरे संस्करण के गायन को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्षी नेता पिनाराई विजयन ने इस निर्देश पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे आरएसएस के एजेंडे को आगे बढ़ाने की कोशिश बताया है। उन्होंने सरकार से फैसले को … Read more

Anxiety Attack और High BP के लक्षण हैं मिलते-जुलते, ऐसे पहचानें अंतर

 Anxiety Attack vs High BP:

Anxiety Attack vs High BP: Anxiety Attack और High BP के कई लक्षण एक जैसे दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में अक्सर लोग दोनों के बीच अंतर नहीं समझ पाते। डॉक्टर से जानिए दोनों स्थितियों में क्या फर्क है और कब सावधान होने की जरूरत है। आज के भागदौड़ भरे जीवन में तनाव और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आम होती जा रही है। Anxiety Attack और High BP दोनों में दिल की धड़कन तेज होना, सीने में बेचैनी, चक्कर आना और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। यही वजह है कि कई लोग इन दोनों स्थितियों को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। गुरुग्राम के पारस हेल्थ के कार्डियोलॉजी विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. विकास गोयल के मुताबिक, दोनों स्थितियों के लक्षणों में कुछ समानताएं जरूर हैं, लेकिन इनके कारण, पहचान और इलाज अलग-अलग होते हैं।

Anxiety Attack vs High BP: Anxiety Attack और High BP में क्या अंतर है-

डॉ. विकास गोयल बताते हैं कि Anxiety या Panic Attack को कई बार लोग हाई ब्लड प्रेशर समझ लेते हैं। Anxiety Attack में सीने में बेचैनी, दिल की धड़कन बढ़ना, पसीना आना, चक्कर और सांस फूलने जैसे लक्षण हो सकते हैं। वहीं हाई ब्लड प्रेशर कई बार बिना किसी स्पष्ट लक्षण के भी हो सकता है।

Anxiety Attack vs High BP: दोनों के लक्षणों में अंतर-

Anxiety Attack:

– अचानक शुरू हो सकता है और कुछ ही मिनटों में तेज हो जाता है।
– मानसिक तनाव, डर, सदमा या घबराहट से ट्रिगर हो सकता है।
– हाथ-पैर कांपना, पसीना आना, शरीर सुन्न पड़ना और सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
– आमतौर पर कुछ समय बाद लक्षण कम होने लगते हैं।
– इसकी पहचान मुख्य रूप से लक्षणों और चिकित्सकीय मूल्यांकन से की जाती है।

High BP:

– यह कई बार बिना किसी स्पष्ट लक्षण के भी रह सकता है।
– उम्र, जेनेटिक कारण, ज्यादा वजन, अधिक नमक का सेवन और खराब लाइफस्टाइल जैसे कई कारक जोखिम बढ़ा सकते हैं।
– कुछ लोगों में सिरदर्द, थकान या धुंधला दिखाई देने जैसी शिकायतें हो सकती हैं।
– इसका पता ब्लड प्रेशर को सही तरीके से मापने से चलता है।
– लगातार हाई रहने पर डॉक्टर की सलाह और नियमित निगरानी की जरूरत पड़ सकती है।

Anxiety Attack क्या होता है-

डॉ. विकास गोयल के अनुसार, Anxiety Attack बहुत ज्यादा तनाव या डर के कारण शरीर की प्रतिक्रिया हो सकती है। इसमें अचानक दिल की धड़कन तेज होना, शरीर कांपना, नियंत्रण खोने जैसा महसूस होना या किसी अनहोनी का डर लगना जैसे लक्षण हो सकते हैं।Anxiety या Panic जैसी स्थिति के दौरान शरीर की ‘फाइट या फ्लाइट’ प्रतिक्रिया सक्रिय होने से ब्लड प्रेशर कुछ समय के लिए बढ़ सकता है। स्थिति शांत होने के बाद यह सामान्य स्तर पर लौट सकता है। StatPearls के अनुसार, Anxiety Disorders के पीछे जेनेटिक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक कारकों का योगदान हो सकता है। तनाव, दर्दनाक अनुभव, कुछ दवाइयां या नशीले पदार्थों का सेवन और Panic Disorder जैसे कारण भी भूमिका निभा सकते हैं।

High Blood Pressure की पहचान कैसे करें-

High Blood Pressure यानी Hypertension को अक्सर ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है, क्योंकि कई लोगों में इसके कोई स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते। लंबे समय तक अनियंत्रित हाई BP रहने पर दिल, दिमाग और किडनी जैसे महत्वपूर्ण अंग प्रभावित हो सकते हैं। WHO के अनुसार, हाई ब्लड प्रेशर तब होता है जब रक्त वाहिकाओं में दबाव सामान्य से अधिक हो जाता है। उम्र बढ़ना, जेनेटिक कारण, ज्यादा वजन या मोटापा, शारीरिक गतिविधि की कमी, अधिक नमक का सेवन और ज्यादा शराब का सेवन इसके जोखिम को बढ़ा सकते हैं।

Anxiety और High BP के बीच मुख्य अंतर-

डॉ. विकास गोयल के मुताबिक, Anxiety Attack आमतौर पर अचानक आता है और इसके लक्षण कुछ समय बाद कम हो सकते हैं। इसके विपरीत, हाई ब्लड प्रेशर कई बार तब भी बढ़ा हुआ रहता है जब व्यक्ति खुद को बिल्कुल सामान्य महसूस कर रहा हो। इसलिए केवल लक्षणों के आधार पर यह तय करना सही नहीं है कि ब्लड प्रेशर बढ़ा है या Anxiety की वजह से परेशानी हो रही है। BP की स्थिति जानने के लिए सही तरीके से ब्लड प्रेशर मापना जरूरी है।

हार्ट हेल्थ को बेहतर रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स-

दिल को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल पर ध्यान देना जरूरी है। इसके लिए:

– हेल्दी डाइट लें।
– नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियां करें।
– खाने में नमक की मात्रा कम रखें।
– तनाव को मैनेज करने की कोशिश करें।
– रोजाना पर्याप्त नींद लें।
– समय-समय पर ब्लड प्रेशर की जांच करवाएं।

कब तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें-

अगर अचानक सीने में तेज दर्द, बहुत ज्यादा सांस लेने में परेशानी, बेहोशी या शरीर के किसी हिस्से में कमजोरी जैसे गंभीर लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत मेडिकल मदद लेनी चाहिए। अगर ब्लड प्रेशर 180/120 mmHg या उससे अधिक आता है और साथ में गंभीर लक्षण भी मौजूद हैं, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तत्काल चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए। डॉ. विकास गोयल के अनुसार, अगर आपको बार-बार Anxiety जैसे लक्षण महसूस होते हैं या ब्लड प्रेशर लगातार बढ़ा हुआ रहता है, तो खुद से बीमारी का अनुमान लगाने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है। इससे परेशानी के सही कारण का पता लगाने और उचित उपचार शुरू करने में मदद मिल सकती है

यह भी पढ़े- मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात: 9 अगस्त से भोपाल-रीवा समेत 4 नए हवाई रूट पर शुरू होंगी सीधी उड़ानें

मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात: 9 अगस्त से भोपाल-रीवा समेत 4 नए हवाई रूट पर शुरू होंगी सीधी उड़ानें

Mp News: मध्य प्रदेश को 9 अगस्त को मिलेंगी 4 नई उड़ानें

Mp News: मध्य प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। 9 अगस्त को प्रदेश को चार नई सीधी हवाई सेवाओं की सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में इन सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री … Read more

क्या ऑस्ट्रेलिया के पैक्ड शेड्यूल में शामिल होगा आईपीएल?

Andrew McDonald:

Andrew McDonald: ऑस्ट्रेलिया टीम के तीनों फॉर्मेट के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के पैक्ड शेड्यूल को लेकर काफी चिंता में हैं। उनका कहना है कि आईपीएल एक छोटा फॉर्मेट है, लेकिन कारगर फॉर्मेट है। आईपीएल की वजह से हमारा मैनेजमेंट यह देख पाता है कि कौन-कौन से खिलाड़ी हर स्थिति, हर मौसम और हर जगह अपने आप पर नियंत्रण रखकर अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं।

Andrew McDonald: ऑस्ट्रेलिया 12 महीनों में खेलेगी 20 टेस्ट मैच-

मुख्य कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया अगले 12 महीनों के लिए बिल्कुल पैक्ड है। अगले 12 महीनों में ऑस्ट्रेलिया 20 टेस्ट मैच खेलेगी। गुरुवार से बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज से इस शेड्यूल का आगाज होगा। एंड्रयू मैकडॉनल्ड को यह चिंता सता रही है कि इतने बिजी शेड्यूल में टीम आईपीएल में अपनी छाप कैसे छोड़ेगी और कैसे इस बंधे हुए शेड्यूल में मैनेजमेंट आईपीएल को भी शामिल करेगा।

Andrew McDonald: आईपीएल बन सकता है इंजरी का कारण-

मुख्य कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड का कहना है कि प्रमुख गेंदबाज पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क, जो तीनों फॉर्मेट के अहम हिस्सा हैं, अगर इन्हें सही आराम और सही शांत वातावरण नहीं मिला तो यह पूरा शेड्यूल खराब हो सकता है। इतना ही नहीं, एंड्रयू मैकडॉनल्ड का मानना है कि आईपीएल को शेड्यूल में फिट किया जा सकता है। लेकिन अगर इसकी वजह से मुख्य गेंदबाजों को किसी भी प्रकार की दिक्कत हुई तो उसका खामियाजा पूरी टीम को भुगतना होगा। आगे एंड्रयू मैकडॉनल्ड कहते हैं, “आईपीएल हमारी योजना का हिस्सा है, लेकिन अगर बात राष्ट्र की है तो इसे देखते हुए कई कड़े फैसले लेने होंगे।”

एंड्रयू मैकडॉनल्ड- “आईपीएल और पैक्ड शेड्यूल के बीच संतुलन बनाना होगा”-

एंड्रयू मैकडॉनल्ड का कहना है कि आईपीएल हमारे शेड्यूल का हिस्सा बन सकता है, लेकिन खिलाड़ियों को इसे लेकर संतुलन बनाना होगा, क्योंकि तीनों फॉर्मेट के मुख्य खिलाड़ी जैसे ट्रैविस हेड, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड आईपीएल के साथ-साथ दुनिया भर की क्रिकेट लीग में खेलते हैं, जो अच्छा भी है। हर मैदान पर खेलने से आपको यह पता चलता है कि आप मैदान पर अपने आप को कितना संतुलित रख पाओगे, लेकिन अभी बात राष्ट्र की है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप राष्ट्र के लिए आईपीएल से भी अहम है। आगे एंड्रयू कहते हैं, “हमारे खिलाड़ियों को पैक्ड शेड्यूल और आईपीएल के बीच संतुलन बनाना होगा

यह भी पढ़े- पीएम मोदी-नितिन नवीन से मिले सीएम योगी, यूपी चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल

मौलाना राशिदी के बयान पर साध्वी प्राची का पलटवार, बोलीं- ‘कांवड़ियों को आतंकवादी कहने वालों को जवाब मिलेगा’

Sadhvi Prachi:

Sadhvi Prachi: मौलाना राशिदी के कथित बयान को लेकर हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। साध्वी प्राची ने शिव भक्त कांवड़ियों को कथित तौर पर ‘नशेड़ी’, ‘भंगेड़ी’ और ‘आतंकवादी’ कहे जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे बयान देने वालों को देश की संस्कृति और कांवड़ यात्रा की परंपरा को समझना … Read more

पीएम मोदी-नितिन नवीन से मिले सीएम योगी, यूपी चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल

YOGI: PM मोदी-नितिन नवीन से मिले सीएम योगी, सियासी हलचल तेज

YOGI: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिल्ली दौरे के बाद राज्य की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। दोनों नेताओं के साथ हुई बैठकों को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों और उत्तर प्रदेश में सरकार-संगठन … Read more

Lionel Messi के पिता Jorge Messi का निधन, 68 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Lionel Messi Father Death:

Lionel Messi Father Death: फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी और अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने शनिवार को अर्जेंटीना के … Read more

रांची छात्र आंदोलन को CJP का समर्थन, JPSC-JSSC परीक्षा विवाद में तेज हुई सियासत

JPSC JSSC Protest

JPSC JSSC Protest: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक के आरोपों को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। 14वीं JPSC परीक्षा, JSSC-CGL समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए छात्र निष्पक्ष जांच, परीक्षा प्रक्रिया में सुधार और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसी … Read more