Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी से भाजपा में आए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को लेकर राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर अटकलें तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी हालिया मुलाकात को इसी कड़ी में अहम माना जा रहा है। आम आदमी पार्टी के टीवी स्टूडियो से लेकर तमाम मोर्चों पर पोस्टर ब्वॉय रहे राघव चड्ढा की लॉटरी लग सकती है। Gen Z प्रोटेस्ट पर शांत रहे चड्ढा ने जिस तरह से मॉनसून सत्र में अपने आप को पेश किया है उसे बीजेपी नेतृत्व खुश है। राजनीतिक चर्चाओं के मुताबिक, आगामी संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल में राघव चड्ढा को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
PM मोदी से मुलाकात के बाद बढ़ी चर्चा
राघव चड्ढा ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद उन्होंने इसे यादगार बताते हुए पीएम के मार्गदर्शन के लिए आभार जताया। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक हलकों में अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। भाजपा नेतृत्व राघव के हालिया संसदीय प्रदर्शन और पार्टी लाइन के अनुरूप उनकी सक्रियता को करीब से देख रहा है। पीएम से हुई मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है, बीजेपी को उम्मीद है कि राघव पंजाब से लेकर दिल्ली और सरकार में गेमचेंजर बन सकते हैं।
Raghav Chadha News: Gen Z कनेक्ट बन सकता है बड़ी ताकत
राघव चड्ढा की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकतों में उनकी युवा छवि और सोशल मीडिया पर मजबूत मौजूदगी को गिना जा रहा है। हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी पर उनकी अच्छी पकड़ के साथ युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता को भाजपा के लिए संभावित राजनीतिक लाभ के तौर पर देखा जा रहा है।
संसद में उठाए जनहित के मुद्दे
मॉनसून सत्र के दौरान राघव चड्ढा ने कई मुद्दों पर अपनी बात मजबूती से रखी। उन्होंने डॉक्टरों और डायग्नोस्टिक सेंटरों के बीच कथित रेफरल कमीशन के मुद्दे को राज्यसभा में उठाया और इसे मरीजों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ से जोड़ा। इससे उनके संसदीय प्रदर्शन की चर्चा हुई।

Raghav Chadha News: पंजाब से दिल्ली तक राजनीतिक उपयोग की चर्चा
राघव चड्ढा की पंजाब में राजनीतिक पकड़ और दिल्ली की राजनीति के अनुभव को देखते हुए भाजपा में उनके संभावित उपयोग को लेकर भी चर्चा है। राजनीतिक विश्लेषण में यह माना जा रहा है कि युवा चेहरा होने के साथ-साथ उनकी संसदीय बहस और मीडिया कम्युनिकेशन की क्षमता पार्टी के लिए उपयोगी हो सकती है।
क्या कैबिनेट में मिलेगी जगह?
राजनीतिक सूत्रों के हवाले से संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल में राघव चड्ढा के नाम की चर्चा होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, फिलहाल यह केवल राजनीतिक अटकल है और भाजपा या केंद्र सरकार की ओर से उन्हें मंत्री बनाए जाने को लेकर कोई आधिकारिक संकेत नहीं दिया गया है।
Raghav Chadha News: BJP के लिए ‘युवा चेहरा’ बनने की संभावना
राघव चड्ढा की राजनीति में कम उम्र में मिली सफलता, पेशेवर पृष्ठभूमि, भाषण शैली और सोशल मीडिया कनेक्ट को देखते हुए उन्हें भाजपा के लिए युवा और शहरी मतदाताओं के बीच संवाद का एक संभावित चेहरा माना जा रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में उनकी भूमिका पर नजर रहेगी।
Don’t use Students’ Emotion for your Political Promotion.
This was not BJP vs Congress
It is Mehnat vs Setting
It is Merit vs Mafia pic.twitter.com/CDRLzyrVGs— Raghav Chadha (@raghav_chadha) August 1, 2026
ये भी पढ़े… क्रीमी लेयर पर मायावती का RSS पर हमला, बोलीं- संविधान की मूल भावना के खिलाफ








