Home » स्पोर्ट्स » क्या वैभव सही में 15 वर्ष के हैं? पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने दी हैरान कर देने वाली टिप्पणी-

क्या वैभव सही में 15 वर्ष के हैं? पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने दी हैरान कर देने वाली टिप्पणी-

Brett Lee Statement:

Brett Lee Statement: (वैभव सूर्यवंशी), आज हर किसी की जुबान पर यही नाम है। महज 15 साल की उम्र में बाएं हाथ का यह बल्लेबाज आज अपनी बल्लेबाजी से पूरी दुनिया में तहलका मचा रहा है। वैभव की उम्र को लेकर कई सारे अनुभवी क्रिकेटर, एक्सपर्ट्स अपनी-अपनी टिप्पणी साझा करते रहते हैं। लेकिन पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज की टिप्पणी ने सभी को हैरान कर दिया है। वैभव ने हाल ही में भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई T20 सीरीज में डेब्यू किया था। उनके डेब्यू करने से वह अब सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए।

Brett Lee Statement: ब्रेट ली- “वैभव की उम्र हमेशा चर्चा का विषय बनी रहेगी”-

Beer Biceps को दिए एक इंटरव्यू में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने कहा, वैभव के खेल को देखकर सभी के मन में यह सवाल आता है कि क्या वैभव सही में 15 साल के हैं?

आगे ली कहते हैं, मैं वैभव के खेल से काफी इंप्रेस हूं। वे इस तरीके से शॉट्स का चयन करते हैं, मानो उनके पास कई वर्षों का अनुभव है। उनकी बल्लेबाजी को देखकर हर खेमे, क्रिकेट एक्सपर्ट्स, दर्शकों को यह आशंका होती है कि क्या सही में वैभव 15 साल के हैं। अगर वह 15 साल के नहीं भी हैं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वे 16, 17 और 18 के होकर भी इस प्रकार का क्रिकेट खेल सकते हैं। ज्यादा उम्र होने से वैभव की तकनीक में कोई गिरावट नहीं आएगी।”

Brett Lee Statement: ब्रेट ली- “वैभव फॉर्म पर निर्भर नहीं रहते”-

ब्रेट ली ने कहा कि वैभव को किसी प्रकार की फॉर्म की जरूरत नहीं है या बल्लेबाज मात्र 10-15 मिनट भी क्रीज़ पर खड़ा रहे तो खुद-ब-खुद फॉर्म बना लेगा।

आगे ली कहते हैं, “मुझे आज भी वह आईपीएल में खेली गई 97 रन की पारी याद है। उस समय वैभव के सामने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ही थे। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज जितनी रफ्तार से गेंद डाल रहे थे, उससे अधिक रफ्तार से वैभव उस गेंद को बाउंड्री के बाहर पहुंचा रहे थे। मुझे वैभव पर पूरा भरोसा है कि वह भारतीय टीम के लिए आने वाले वक्त में अहम किरदार निभाएंगे। बस टीम मैनेजमेंट, स्टाफ, कोच, टीम मेंबर्स को यह ध्यान रखना होगा कि वैभव पर किसी प्रकार का दबाव न आए। वे अभी बच्चे हैं। उन्हें बच्चा रहने दें

यह भी पढ़े- आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, पुल से नीचे गिरी बस और ट्रक: 40 यात्री घायल