Empty Stomach Foods: अक्सर लोग सुबह का नाश्ता स्किप कर देते हैं। सुबह का नाश्ता पूरी दिनचर्या का सबसे अहम भोजन होता है। नाश्ते में सारे पोषक तत्व मिलते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।खाली पेट गलत चीजें खाने से गैस, एसिडिटी, पेट दर्द, ब्लोटिंग और कमजोरी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। जिससे आने वाले समय में आपके सामने और भी जटिल स्वास्थ्य समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। इसलिए यह जानना जरूरी है कि खाली पेट कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए और उनकी जगह हेल्दी विकल्प क्या हो सकते हैं।
आइए देखते हैं कौन सी ऐसी 5 चीजें हैं जिनका सेवन हमें खाली पेट बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
1. चाय और कॉफी
कई लोग सुबह उठते ही खाली पेट चाय या कॉफी पीते हैं, लेकिन इससे पेट में एसिड बढ़ सकता है। इससे गैस, एसिडिटी और बेचैनी महसूस हो सकती है। जिसकी वजह से आपका पूरा दिन खराब हो सकता है।
बेहतर विकल्प: गुनगुना पानी, भीगी हुई किशमिश या हल्का हेल्दी नाश्ता।
2. मसालेदार और तला-भुना खाना
सुबह खाली पेट ज्यादा मसालेदार या ऑयली खाना पाचन पर दबाव डाल सकता है और पेट में जलन पैदा कर सकता है। जिसकी वजह से आप पूरे दिन हैवी फील कर सकते हैं और आप में एनर्जी की भी कमी हो सकती है।
बेहतर विकल्प: हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन।
3. कोल्ड ड्रिंक्स और मीठे पैकेज्ड जूस
इनमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, जो ब्लड शुगर को अचानक बढ़ा सकती है और बाद में एनर्जी क्रैश का कारण बन सकती है। साथ ही इनमें मौजूद एसिड आपके पेट में गैस का कारण भी बन सकता है।
बेहतर विकल्प: ताजा फल या नारियल पानी।
4. खट्टे फल अधिक मात्रा में
खाली पेट बहुत ज्यादा खट्टे फल खाने से कुछ लोगों में एसिडिटी और पेट में जलन की समस्या बढ़ सकती है। वैसे तो हम सभी के बीच एक आम धारणा है कि फलों का सेवन हमारे लिए फायदेमंद है, लेकिन खाली पेट हमें खट्टे फलों को खाने से बचना चाहिए।
बेहतर विकल्प: केला, पपीता या भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स।
5. प्रोसेस्ड और जंक फूड
चिप्स, बिस्किट और पैकेज्ड स्नैक्स जैसे फूड्स शरीर को सही पोषण नहीं देते और पाचन को प्रभावित कर सकते हैं। लंबे समय तक हेल्दी रहने के लिए इन सबको खाली पेट खाने से बचना ही सही रास्ता है।
बेहतर विकल्प: ओट्स, फल, दही या घर का बना हेल्दी नाश्ता।
खाली पेट गलत चीजें खाने के क्या नुकसान हो सकते हैं?
सबसे पहले तो ये आपके दिन पर असर डालता है, आपको गैस, ब्लोटिंग, पाचन की समस्या और अन्य तकलीफें भी हो सकती हैं। इसलिए नाश्ता स्किप भी नहीं करना चाहिए और कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका सेवन भी सेहत पर बुरा असर डालता है।
Written by – Anushka
यह भी पढ़े- आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, पुल से नीचे गिरी बस और ट्रक: 40 यात्री घायल








