Home » Trending » CJP प्रोटेस्ट पर केजरीवाल ने दिया बड़ा विवादित बयान ! बोले -‘मोदी को ठोकने आए थे लोग’; BJP ने पलटवार कर घेरा

CJP प्रोटेस्ट पर केजरीवाल ने दिया बड़ा विवादित बयान ! बोले -‘मोदी को ठोकने आए थे लोग’; BJP ने पलटवार कर घेरा

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। केजरीवाल ने सीजेपी (CJP) प्रोटेस्ट का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदर्शन में शामिल लोग प्रधानमंत्री मोदी को ‘ठोकने’ आए थे। उनके इस बयान को लेकर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

केजरीवाल के बयान पर बीजेपी का हमला

भाजपा ने केजरीवाल के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसे उनकी ‘घटिया सोच’ करार दिया। पार्टी नेता और दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने भी केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल राजनीतिक और भाषाई मर्यादा के खिलाफ है।

Arvind Kejriwal News: कपिल मिश्रा ने ‘माओवादी भाषा’ का लगाया आरोप

कपिल मिश्रा ने कहा कि देश के तीन बार चुने गए प्रधानमंत्री के बारे में अरविंद केजरीवाल जिस तरह की ‘माओवादी भाषा’ का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह उनकी ‘विद्रोह क्रांति’ का प्रतीक नहीं, बल्कि नैतिक और भाषाई दिवालियापन की अंतिम चीख है। उन्होंने कहा कि “​इस देश की जनता ‘ठोकने’ की लंपटता के लिए नहीं, बल्कि नरेंद्र मोदी जी के साथ विकास की राष्ट्र-नीति के लिए आई है और ये साथ पहले से ज्यादा मजबूती लिए हुए आगे भी बना रहेगा.”

‘दिल्ली ने ठोका, अब पंजाब की बारी’

उन्होंने आगे कहा कि जिस व्यक्ति को दिल्ली की जनता ने ‘ठोक’ कर पंजाब भेज दिया और अब पंजाब की जनता भी जिसे ‘ठोकने’ जा रही है, वह कुंठा में प्रधानमंत्री को ‘ठोकने’ की बात कर रहा है। केजरीवाल के बयान के बाद भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के आसार हैं। एक ओर जहां आप नेता केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर लगातार हमलावर हैं, वहीं भाजपा विपक्षी नेताओं की भाषा और राजनीतिक मर्यादा को लेकर सवाल उठाती रही है।

ये भी पढ़े… ‘कॉकरोच’ बयान की गूंज यूनिवर्सिटी तक पहुंची, CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम का छात्रों ने किया विरोध