Yuvraj Singh Batting Coach: भारतीय टीम के महान ऑलराउंडर युवराज सिंह काफी सुर्खियों में हैं। सूत्रों के अनुसार, युवराज आईपीएल के आगामी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में नजर आ सकते हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Yuvraj Singh Batting Coach: क्या युवराज सिंह बन सकते हैं आगामी सीजन में बैटिंग कोच-
आईपीएल की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2027 में कई सारे बदलावों के साथ उतर सकती है। सूत्रों के अनुसार, आगामी सीजन में युवराज सिंह कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बन सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स के ट्रायल्स के दौरान युवराज बड़ी गंभीरता से बल्लेबाजों को परख रहे थे और वह बल्लेबाजों को गाइड भी कर रहे थे। इससे यह साफ संकेत मिलता है कि युवराज को लेकर दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में अहम बदलाव हो सकते हैं।
Yuvraj Singh Batting Coach: क्या है युवराज को बैटिंग कोच बनाने का मुख्य कारण-
युवराज सिंह दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच बनेंगे, इस पर टीम मैनेजमेंट और युवराज की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सूत्रों के अनुसार, युवराज को टीम की बैटिंग कोचिंग की जिम्मेदारी मिल सकती है, क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स के पुराने खिलाड़ी अभिषेक शर्मा, जो आज के समय में एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं, उनकी कामयाबी के पीछे युवराज सिंह का भी हाथ माना जाता है। युवराज की गाइडेंस की वजह से ही अभिषेक शर्मा आज भारतीय टीम की टी20 प्लेइंग इलेवन का एक अहम हिस्सा हैं। अभिषेक शर्मा के उदाहरण से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि युवराज सिंह दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच बन सकते हैं।
यह भी पढ़े- CJP प्रोटेस्ट पर केजरीवाल ने दिया बड़ा विवादित बयान ! बोले -‘मोदी को ठोकने आए थे लोग’; BJP ने पलटवार कर घेरा








