PM Modi CM Yogi Meeting: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव और संगठन की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।
PM Modi CM Yogi Meeting: चुनावी तैयारियों पर हुआ मंथन-
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी को उत्तर प्रदेश में चुनावी तैयारियों और संगठन से जुड़े हालिया बदलावों की जानकारी दी। दोनों नेताओं के बीच चुनावी रणनीति और संगठन की भूमिका को लेकर भी चर्चा हुई। अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीजेपी भी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुटी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं।
PM Modi CM Yogi Meeting: संगठन में हुए बदलावों की दी जानकारी-
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी ने हाल ही में संगठन में हुई नई नियुक्तियों के बारे में प्रधानमंत्री मोदी को जानकारी दी। साथ ही चुनावी तैयारियों में संगठन की भूमिका और आगे की रणनीति पर भी बातचीत हुई। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत में किन-किन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
मुलाकात के बाद सीएम योगी ने शेयर की तस्वीर-
प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन उन्हें सुशासन के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है और बहुमूल्य समय देने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार जताया।
सीएम योगी ने शुरू की तिरंगा यात्रा-
प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उत्तर प्रदेश में तिरंगा यात्रा की शुरुआत भी की। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले घर पर तिरंगा लगाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ता था। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 140 करोड़ भारतीयों को अपने घर पर तिरंगा लगाने की आजादी दी है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने देश की युवा पीढ़ी को क्रांतिकारियों और नायकों से दूर रखा, उन्होंने युवाओं के साथ बड़ा अन्याय किया।
यह भी पढ़े- क्या साईं सुदर्शन की जगह इस दिग्गज बल्लेबाज को मिलेगा टीम में मौका








