Home » महाराष्ट्र » मुंबई में भारी बारिश से उड़ानों पर असर की आशंका, SpiceJet ने यात्रियों को किया अलर्ट

मुंबई में भारी बारिश से उड़ानों पर असर की आशंका, SpiceJet ने यात्रियों को किया अलर्ट

मुंबई बारिश के बीच SpiceJet की एडवाइजरी

SpiceJet Flight Update: मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ सकता है। खराब मौसम को देखते हुए निजी विमानन कंपनी SpiceJet ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट के जरिए यात्रियों को संभावित परेशानी के बारे में जानकारी दी है।SpiceJet के मुताबिक, मुंबई एयरपोर्ट पर तेज बारिश के कारण विमानों के आगमन और प्रस्थान पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा, इन उड़ानों से जुड़ी दूसरी फ्लाइट्स का संचालन भी प्रभावित होने की संभावना है।

एयरपोर्ट जाने से पहले फ्लाइट स्टेटस चेक करें

एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का ताजा स्टेटस जरूर जांच लें। खराब मौसम के कारण कुछ उड़ानों में देरी हो सकती है, जबकि कुछ फ्लाइट्स को रिशेड्यूल भी किया जा सकता है।SpiceJet ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे उड़ानों के संचालन में होने वाले संभावित बदलावों को लेकर अलर्ट रहें और यात्रा से पहले फ्लाइट से जुड़ी नवीनतम जानकारी लेते रहें। इससे एयरपोर्ट पहुंचने के बाद होने वाली परेशानी से बचने में मदद मिलेगी।

SpiceJet के चार Boeing 737-8 Max को लेकर भी मामला

इस बीच, आर्थिक संकट से जूझ रही SpiceJet से जुड़ी एक और खबर सामने आई है। एयरलाइन के चार Boeing 737-8 Max विमानों का रजिस्ट्रेशन रद्द कराने के लिए एयरक्राफ्ट सप्लायर कंपनियों ने विमानन नियामक DGCA से संपर्क किया है।इस मामले पर एयरलाइन का कहना है कि ये चारों विमान लंबे समय से ऑपरेशन में शामिल नहीं हैं। कंपनी के अनुसार, अगर इन विमानों का रजिस्ट्रेशन कैंसिल होता है तो इससे एयरलाइन पर पड़ने वाला लीज रेंट यानी पट्टा किराये का बोझ कम हो सकता है।

कोलकाता में भी IndiGo ने जारी की एडवाइजरी

भारी बारिश से हवाई सेवाएं प्रभावित होने की आशंका

मुंबई के अलावा कोलकाता में भी भारी बारिश के कारण हवाई सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना जताई गई है। इससे पहले निजी विमानन कंपनी IndiGo ने भी कोलकाता जाने या वहां से उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की थी।एयरलाइन ने बताया कि खराब मौसम और भारी बारिश के कारण फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हो सकते हैं। इसके चलते कुछ उड़ानों में देरी होने की भी संभावना है।

यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह

IndiGo ने कहा कि उसकी टीमें मौसम और जमीनी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। एयरलाइन का प्रयास है कि स्थिति बेहतर होते ही यात्रियों की यात्रा सामान्य रूप से जारी हो सके।यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें। साथ ही, यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें, क्योंकि भारी बारिश के कारण सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार भी धीमी हो सकती है।

यह भी पढ़े-झारखंड बंद का आज आह्वान, रांची में बढ़ी सुरक्षा, JPSC के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला