भारत-चीन रिश्तों पर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, सीमा के हालात तय करेंगे संबंधों की दिशा

 India-China Relations:

India-China Relations: विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को भारत-चीन संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया। मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों की दिशा काफी हद तक सीमा पर मौजूद हालात पर निर्भर करेगी। वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर शांति और स्थिरता बनाए रखना भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर … Read more

झारखंड विधानसभा घेराव मामले में बड़ा एक्शन, 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR

Jharkhand Assembly Protest:

Jharkhand Assembly Protest: रांची में विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में करीब 100 लोगों को नामजद और 500 अज्ञात प्रदर्शनकारियों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा, पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की, बदसलूकी और मारपीट समेत … Read more

राजनीति के लिए छात्रों का इस्तेमाल कर रहा विपक्ष, शाह संसद में जवाब देने को तैयार हैं- भाजपा

Student Protest: छात्रों के नाम पर राजनीति कर रहा विपक्ष-BJP

Student Protest: संसद के मानसून सत्र में छात्रों के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध लगातार जारी है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए छात्रों के … Read more

मटर-पनीर से हो गए हैं बोर? ट्राई करें मटर-पनीर-मखाना की क्रीमी सब्जी

Matar Paneer Makhana Recipe:

Matar Paneer Makhana Recipe: कोई खास मौका हो या त्योहार, पनीर की सब्जी भारतीय घरों में हमेशा पसंद की जाती है। अगर आप भी हर बार मटर-पनीर खाकर बोर हो गए हैं और इस बार कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो मटर-पनीर-मखाना की क्रीमी सब्जी बना सकते हैं। इसकी क्रीमी ग्रेवी और मखाने का स्वाद इसे आम पनीर की सब्जी से थोड़ा अलग और खास बनाता है। इसे रोटी, नान या चावल के साथ सर्व किया जा सकता है।

Matar Paneer Makhana Recipe: मटर-पनीर-मखाना बनाने के लिए सामग्री-

– पनीर- 200 ग्राम
– मखाना- 1 कप
– हरी मटर- 1/2 कप
– फ्रेश क्रीम- 3-4 बड़े चम्मच
– प्याज- 2 मध्यम
– टमाटर- 2 बड़े
– अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच
– काजू- 10-12
– हरी मिर्च- 1-2
– जीरा- 1 छोटा चम्मच
– तेजपत्ता- 1
– छोटी इलायची- 2
– हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
– लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
– धनिया पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
– गरम मसाला- 1/2 छोटा चम्मच
– कस्तूरी मेथी- 1 छोटा चम्मच
– नमक- स्वादानुसार
– तेल/घी- 3 बड़े चम्मच
– हरा धनिया- बारीक कटा हुआ

Matar Paneer Makhana Recipe: मटर-पनीर-मखाना की सब्जी बनाने की विधि-

1. मखाने भूनें

सबसे पहले एक कड़ाही में एक छोटा चम्मच देसी घी गर्म करें। इसमें मखाने डालकर धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक क्रिस्पी होने तक भूनें। इसके बाद मखानों को निकालकर अलग रख दें।

2. पनीर को हल्का फ्राई करें

उसी कड़ाही में थोड़ा सा घी डालकर पनीर के टुकड़ों को हल्का ब्राउन होने तक शैलो फ्राई करें। पनीर को निकालकर अलग रख दें।

3. ग्रेवी का पेस्ट तैयार करें

अब कड़ाही में एक चम्मच तेल गर्म करें। इसमें कटे हुए प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और भीगे हुए काजू डालकर 4-5 मिनट तक सॉफ्ट होने तक पकाएं।गैस बंद करके मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। इसके बाद इसे मिक्सी में डालकर एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें।

4. मसालों का तड़का लगाएं

अब कड़ाही में बचा हुआ तेल या घी गर्म करें। इसमें जीरा, तेजपत्ता और छोटी इलायची डालकर तड़का लगाएं। इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर करीब एक मिनट तक भूनें।

5. ग्रेवी पकाएं

अब इसमें तैयार किया हुआ प्याज-टमाटर और काजू का पेस्ट डालें। साथ ही हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक मिलाएं। मसाले को धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक तेल अलग न होने लगे। इसके बाद 3-4 बड़े चम्मच फेंटी हुई फ्रेश क्रीम डालें और लगातार चलाते हुए करीब 2 मिनट तक पकाएं।

6. मटर, पनीर और मखाना डालें

अब मसाले में उबली हुई या फ्रोजन मटर डालें। इसमें 1 से 1.5 कप गुनगुना पानी डालकर ग्रेवी को उबलने दें। उबाल आने के बाद इसमें फ्राई किया हुआ पनीर और भुने हुए मखाने डालें। कड़ाही को ढककर धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक पकाएं, ताकि मखाने ग्रेवी का स्वाद अच्छी तरह सोख लें।

7. आखिर में डालें ये चीजें

सबसे आखिर में गरम मसाला, हाथ से क्रश की हुई कस्तूरी मेथी और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालें। गैस बंद करके सब्जी को करीब 2 मिनट के लिए ढककर रख दें।

 रोटी-चावल के साथ करें सर्व-

तैयार है स्वादिष्ट और क्रीमी मटर-पनीर-मखाना की सब्जी। इसे आप रोटी, नान, पराठे या चावल के साथ गर्मागर्म सर्व कर सकते हैं। त्योहार या किसी खास मौके पर यह डिश आपके खाने का स्वाद और भी खास बना सकती है।

यह भी पढ़े- GBSHSE Exam Timetable: गोवा बोर्ड ने जारी किया SSC एवं HSSC परीक्षा का टाइम टेबल

GBSHSE Exam Timetable: गोवा बोर्ड ने जारी किया SSC एवं HSSC परीक्षा का टाइम टेबल

GBSHSE Exam Timetable:

GBSHSE Exam Timetable: गोवा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GBSHSE) ने SSC और HSSC परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। GOA Board Timetable के अनुसार 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 8 फरवरी से 16 फरवरी 2027 तक चलेंगी। वहीं 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 मार्च 2027 से शुरू होकर 10 अप्रैल 2027 तक चलेंगी। जो स्टूडेंट अगले साल इस बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस परीक्षा का पूरा टाइम टेबल विषय और डेट के अनुसार चेक कर सकते हैं।

GBSHSE Exam Timetable: क्या है एग्जाम टाइमिंग-

गोवा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GBSHSE) ने SSC एवं HSSC बोर्ड परीक्षा की टाइमिंग सुबह 9:30 से लेकर दोपहर 12:30 निर्धारित की है। हालांकि, कुछ विशेष विषयों को हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि परीक्षा का आयोजन एक शिफ्ट में होगा।

GBSHSE Exam Timetable: Goa Board HSSC Exam 2027 Timetable-
विषयपरीक्षा तिथि
अंग्रेजी भाषा, मराठी भाषा8 फरवरी 2027
रसायन विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन, राजनीति विज्ञान10 फरवरी 2027
भौतिकी, लेखांकन, इतिहास12 फरवरी 2027
NSQF (ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर, रिटेल, ब्यूटी एंड वेलनेस, परिधान, कंस्ट्रक्शन, मीडिया एवं मनोरंजन, लॉजिस्टिक्स, पर्यटन एवं आतिथ्य, कृषि, इलेक्ट्रॉनिक्स), पेंटिंग13 फरवरी 2027
जीवविज्ञान, भूविज्ञान, अर्थशास्त्र15 फरवरी 2027
भूगोल16 फरवरी 2027

 

कक्षा 10 SSC परीक्षा 2027 का पूरा टाइम टेबल-
विषयपरीक्षा तिथि
डेटा प्रोसेसिंग15 मार्च 2027
बेसिक फ्लोरीकल्चर16 मार्च 2027
डेस्कटॉप पब्लिशिंग17 मार्च 2027
बेकरी के मूल सिद्धांत18 मार्च 2027
अंग्रेजी, कार्यात्मक अंग्रेजी20 मार्च 2027
संस्कृत, उर्दू, फ्रेंच, अरबी, कन्नड़, पुर्तगाली23 मार्च 2027
कोंकणी, कार्यात्मक कोंकणी, भारतीय सांकेतिक भाषाएं24 मार्च 2027
घर का सब्जी बाग25 मार्च 2027
भारतीय गायन संगीत27 मार्च 2027
मराठी, कार्यात्मक मराठी29 मार्च 2027
सिलाई और कटाई30 मार्च 2027
मानक गणित, रोजमर्रा का गणित31 मार्च 2027
बुनियादी पाक कला1 अप्रैल 2027
हिंदी, कार्यात्मक हिंदी2 अप्रैल 2027
NSQF (ऑटोमोबाइल, आईटी, रिटेल, ब्यूटी एंड वेलनेस, परिधान, कंस्ट्रक्शन, टेलीकम्युनिकेशन, लॉजिस्टिक्स, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, एग्रीकल्चर, प्लंबिंग, हेल्थ केयर, बैंकिंग आदि)3 अप्रैल 2027
विज्ञान, सामान्य विज्ञान5 अप्रैल 2027
रेखाचित्र और चित्रकारी6 अप्रैल 2027
सामाजिक विज्ञान, इतिहास और राजनीति विज्ञान8 अप्रैल 2027
शारीरिक शिक्षा9 अप्रैल 2027
भूगोल और अर्थशास्त्र10 अप्रैल 2027
तैयारी में जुट जाएं-

बोर्ड ने टाइम टेबल पहले जारी कर दिया है, ताकि छात्रों को हर विषय की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। अब परीक्षा की तारीखों को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई का शेड्यूल बनाएं और तैयारी को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाएं।

यह भी पढ़े- JPSC विवाद पर सरकार का एक्शन, 14वीं PT और 2 बैकलॉग एग्जाम रद्द

JPSC विवाद पर सरकार का एक्शन, 14वीं PT और 2 बैकलॉग एग्जाम रद्द

Jharkhand: झारखंड सरकार का एक्शन JPSC तथा बैकलॉग एग्जाम रद्द

Jharkhand: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर लंबे समय से चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा फैसला लिया है। विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन मुख्यमंत्री ने सदन में घोषणा की कि 14वीं JPSC PT परीक्षा और दो बैकलॉग परीक्षाओं को रद्द किया जाएगा। इसके … Read more

एयर इंडिया फ्लाइट के पायलट का दूसरा डोप टेस्ट भी पॉजिटिव, गांजा सेवन की पुष्टि

 Air India Pilot Dope Test:

Air India Pilot Dope Test: एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट से जुड़े मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, विमान के मेन पायलट का दूसरा डोप टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। रिपोर्ट के अनुसार, जांच में मारिजुआना यानी गांजा के सेवन की बात सामने आई है। यह मामला 4 अगस्त को फुकेट … Read more

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का ऐलान, दिल्ली में होंगे तीन मुकाबले

Deep Dasgupta opening pair:

IND T20: भारतीय क्रिकेट टीम की अगली टी20 सीरीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज प्रस्तावित है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, तीनों मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने हैं। रिपोर्ट्स में मैचों की तारीख 13, 15 और … Read more

प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, बांकीपुर के 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे नौकरी

Prashant Kishor Jobs:

Prashant Kishor Jobs: जनसुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने बांकीपुर से चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बांकीपुर के 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी दिलाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए उन्होंने बेरोजगार युवाओं से अपना CV और बायोडाटा उनके कार्यालय में जमा करने को … Read more

ISRO की मदद से VB-G RAM G में फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, कागजों में काम दिखाकर नहीं हड़प सकेंगे पैसा

VB-G RAM G Fraud:

VB-G RAM G Fraud: गांवों में रोजगार उपलब्ध कराने वाली नई व्यवस्था वीबी-जी राम जी में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए अब तकनीक की मदद ली जा रही है। सरकार ने मजदूरों की पहचान और विकास कार्यों की निगरानी के लिए डिजिटल सिस्टम के साथ-साथ इसरो की तकनीकी क्षमता का इस्तेमाल शुरू किया है। अब … Read more