Harbhajan Singh Story: भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर हरभजन सिंह ने अपने 26 साल पुराने किस्से का खुलासा किया। उन्होंने कहा, “मेरी कोई गलती नहीं थी, फिर भी मुझे सजा भुगतनी पड़ी। मेरी गलती न होने पर भी NCA (वर्तमान में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) ने मुझे बाहर निकाल दिया था।”
Harbhajan Singh Story: क्यों NCA ने हरभजन सिंह को किया बाहर-
साल 2000 के समय में हरभजन सिंह भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर रहे थे। वह उस समय करियर की बुलंदियों को छू रहे थे। तभी NCA (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) ने उन्हें टीम से निकाल दिया था। दरअसल, हरभजन ने NCA द्वारा दिए गए डाइट चार्ट को फाड़ दिया था। डाइट चार्ट को फाड़ने के बाद NCA (वर्तमान में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) ने हरभजन सिंह को टीम से बाहर निकाल दिया। हरभजन लाख बार कह रहे थे कि “उनकी कोई गलती नहीं है।”
Harbhajan Singh Story: क्यों हरभजन ने फाड़ा डाइट प्लान-
जब हरभजन सिंह (भज्जी) से यह पूछा गया कि उन्होंने NCA (वर्तमान में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) द्वारा दिए गए डाइट चार्ट को क्यों फाड़ा, तो इस पर हरभजन सिंह कहते हैं, “NCA उस समय ट्रेनियों को एक फिक्स्ड डाइट प्लान देता था, जिसे फॉलो करना जरूरी था। इस डाइट प्लान के संदर्भ में एक चार्ट भी लगा था, लेकिन चार्ट के हिसाब से खाना नहीं मिलता था, जिसकी मैंने कई बार शिकायत की। लेकिन चीजें ठीक करने के बजाय NCA ने मुझे ही बर्खास्त कर दिया।”
हरभजन- “वह मेरा हक था”-
भज्जी आगे कहते हैं कि “अगर आप किसी जगह, संस्था या किसी क्षेत्र के नियमों का पालन करते हैं, तो उनकी गलती पर अपना पक्ष रखकर हक जताने का अधिकार भी आपके पास है। मुझे NCA ने एक डाइट चार्ट दिया, जिसे अपनाना मेरी फिटनेस के लिए जरूरी था, लेकिन उस डाइट प्लान के अनुसार खाना नहीं मिल रहा था। वह खाना अच्छा नहीं था। मैंने इसकी कई बार आलोचना की, लेकिन सुनने के बजाय NCA ने मुझे ही निकाल दिया।”
हरभजन- “मैं नहीं लड़ता तो चीजें वैसे ही रहतीं”-
हरभजन सिंह ने कहा कि लड़ना उनका अधिकार था। अगर वह इन सब चीजों पर आवाज नहीं उठाते, तो वह चीजें कभी नहीं सुधरतीं। आगे हरभजन कहते हैं, “मैं अपने हक के लिए लड़ रहा था। अगर मैं उस समय नहीं लड़ता, तो वह डाइट प्लान वैसे ही चल रहा होता। मेरी गलती न होने पर भी मुझे हटाया गया। BCCI में कुछ लोग थे, जो नहीं चाहते थे कि मैं उनके खिलाफ खड़ा होऊं और आवाज उठाऊं।”
यह भी पढ़े- कॉकरोच, गंदगी और एक्सपायर्ड सामान! Blinkit का लाइसेंस सस्पेंड, FDA का बड़ा एक्शन








