Home » जॉब - एजुकेशन » GBSHSE Exam Timetable: गोवा बोर्ड ने जारी किया SSC एवं HSSC परीक्षा का टाइम टेबल

GBSHSE Exam Timetable: गोवा बोर्ड ने जारी किया SSC एवं HSSC परीक्षा का टाइम टेबल

GBSHSE Exam Timetable:

GBSHSE Exam Timetable: गोवा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GBSHSE) ने SSC और HSSC परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। GOA Board Timetable के अनुसार 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 8 फरवरी से 16 फरवरी 2027 तक चलेंगी। वहीं 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 मार्च 2027 से शुरू होकर 10 अप्रैल 2027 तक चलेंगी। जो स्टूडेंट अगले साल इस बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस परीक्षा का पूरा टाइम टेबल विषय और डेट के अनुसार चेक कर सकते हैं।

GBSHSE Exam Timetable: क्या है एग्जाम टाइमिंग-

गोवा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GBSHSE) ने SSC एवं HSSC बोर्ड परीक्षा की टाइमिंग सुबह 9:30 से लेकर दोपहर 12:30 निर्धारित की है। हालांकि, कुछ विशेष विषयों को हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि परीक्षा का आयोजन एक शिफ्ट में होगा।

GBSHSE Exam Timetable: Goa Board HSSC Exam 2027 Timetable-
विषय परीक्षा तिथि
अंग्रेजी भाषा, मराठी भाषा 8 फरवरी 2027
रसायन विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन, राजनीति विज्ञान 10 फरवरी 2027
भौतिकी, लेखांकन, इतिहास 12 फरवरी 2027
NSQF (ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर, रिटेल, ब्यूटी एंड वेलनेस, परिधान, कंस्ट्रक्शन, मीडिया एवं मनोरंजन, लॉजिस्टिक्स, पर्यटन एवं आतिथ्य, कृषि, इलेक्ट्रॉनिक्स), पेंटिंग 13 फरवरी 2027
जीवविज्ञान, भूविज्ञान, अर्थशास्त्र 15 फरवरी 2027
भूगोल 16 फरवरी 2027

 

कक्षा 10 SSC परीक्षा 2027 का पूरा टाइम टेबल-
विषय परीक्षा तिथि
डेटा प्रोसेसिंग 15 मार्च 2027
बेसिक फ्लोरीकल्चर 16 मार्च 2027
डेस्कटॉप पब्लिशिंग 17 मार्च 2027
बेकरी के मूल सिद्धांत 18 मार्च 2027
अंग्रेजी, कार्यात्मक अंग्रेजी 20 मार्च 2027
संस्कृत, उर्दू, फ्रेंच, अरबी, कन्नड़, पुर्तगाली 23 मार्च 2027
कोंकणी, कार्यात्मक कोंकणी, भारतीय सांकेतिक भाषाएं 24 मार्च 2027
घर का सब्जी बाग 25 मार्च 2027
भारतीय गायन संगीत 27 मार्च 2027
मराठी, कार्यात्मक मराठी 29 मार्च 2027
सिलाई और कटाई 30 मार्च 2027
मानक गणित, रोजमर्रा का गणित 31 मार्च 2027
बुनियादी पाक कला 1 अप्रैल 2027
हिंदी, कार्यात्मक हिंदी 2 अप्रैल 2027
NSQF (ऑटोमोबाइल, आईटी, रिटेल, ब्यूटी एंड वेलनेस, परिधान, कंस्ट्रक्शन, टेलीकम्युनिकेशन, लॉजिस्टिक्स, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, एग्रीकल्चर, प्लंबिंग, हेल्थ केयर, बैंकिंग आदि) 3 अप्रैल 2027
विज्ञान, सामान्य विज्ञान 5 अप्रैल 2027
रेखाचित्र और चित्रकारी 6 अप्रैल 2027
सामाजिक विज्ञान, इतिहास और राजनीति विज्ञान 8 अप्रैल 2027
शारीरिक शिक्षा 9 अप्रैल 2027
भूगोल और अर्थशास्त्र 10 अप्रैल 2027
तैयारी में जुट जाएं-

बोर्ड ने टाइम टेबल पहले जारी कर दिया है, ताकि छात्रों को हर विषय की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। अब परीक्षा की तारीखों को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई का शेड्यूल बनाएं और तैयारी को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाएं

यह भी पढ़े- JPSC विवाद पर सरकार का एक्शन, 14वीं PT और 2 बैकलॉग एग्जाम रद्द