Home » Technology » Noise ने गेमिंग हेडफोन सेगमेंट में मारी एंट्री, 40 घंटे की बैटरी के साथ Clutch HP-P01 लॉन्च

Noise ने गेमिंग हेडफोन सेगमेंट में मारी एंट्री, 40 घंटे की बैटरी के साथ Clutch HP-P01 लॉन्च

 Noise Clutch HP-P01:

Noise Clutch HP-P01: Noise ने Clutch ब्रांड के तहत अपना पहला डेडिकेटेड गेमिंग हेडफोन Clutch HP-P01 पेश किया है। इसकी कीमत भारत में 4,999 रुपये रखी गई है। हेडसेट फिलहाल Noise की वेबसाइट पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। इसकी डिलीवरी 27 अगस्त के आसपास शुरू होने की उम्मीद है। इसे ब्लैक/रेड, पर्पल/गोल्ड और ग्रे/ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

Noise Clutch HP-P01: 50mm ड्राइवर और 7.1 वर्चुअल सराउंड साउंड-

नॉइज़ क्लच HP-P01 में 50mm डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है। यह स्टीरियो के साथ टॉगल होने वाले 7.1 वर्चुअल सराउंड साउंड को सपोर्ट करता है। गेमिंग के दौरान बेहतर वॉयस कम्युनिकेशन के लिए इसमें डिटेचेबल कार्डियोइड बूम माइक्रोफोन दिया गया है। ऑन-ईयर कंट्रोल की मदद से माइक्रोफोन को आसानी से म्यूट भी किया जा सकता है।

Noise Clutch HP-P01: 24ms लो-लेटेंसी और कई कनेक्टिविटी ऑप्शन-

गेमर्स को ध्यान में रखते हुए इसमें 24ms लो-लेटेंसी वायरलेस कनेक्टिविटी दी गई है। हेडसेट में 2.4GHz वायरलेस, Bluetooth 6.0 और 3.5mm वायर्ड कनेक्टिविटी के विकल्प मिलते हैं। यह PC, लैपटॉप, PlayStation 4, PlayStation 5, Xbox, Nintendo Switch और मोबाइल डिवाइसेज के साथ कंपैटिबल है।

40 घंटे तक चलेगी बैटरी-

Clutch HP-P01 में 600mAh बैटरी दी गई है। RGB लाइटिंग बंद रखने पर यह 40 घंटे तक और RGB लाइटिंग ऑन रहने पर करीब 20 घंटे तक प्लेबैक देने का दावा करता है। USB Type-C पोर्ट के जरिए इसे फुल चार्ज होने में लगभग दो घंटे लगते हैं।

RGB लाइटिंग और मजबूत डिजाइन-

हेडसेट में सात RGB लाइटिंग मोड्स दिए गए हैं। इसका वजन करीब 300±5 ग्राम है और इसमें फुल-मेटल फ्रेम के साथ फैब्रिक-कवर्ड ईयर कुशन मिलते हैं। Noise के मुताबिक, हेडसेट को ड्रॉप, टम्बल और वाइब्रेशन टेस्ट से भी गुजारा गया है। हेडबैंड, स्लाइडर्स और क्लैम्प की भी ड्यूरेबिलिटी टेस्टिंग की गई है।

2026 में और गेमिंग प्रोडक्ट लाएगी Noise-

Noise की योजना 2026 के दौरान Clutch लाइनअप का विस्तार करने और गेमिंग ऑडियो सेगमेंट में और नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की है। Clutch HP-P01 के साथ कंपनी ने भारतीय गेमिंग हेडफोन बाजार में अपनी नई शुरुआत की है

यह भी पढ़े- भारत-चीन रिश्तों पर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, सीमा के हालात तय करेंगे संबंधों की दिशा