Home » News » PM Modi: रील से रियल लाइफ तक! PM मोदी ने Gen Z को समझाया सफलता का असली रास्ता

PM Modi: रील से रियल लाइफ तक! PM मोदी ने Gen Z को समझाया सफलता का असली रास्ता

PM Modi: रील से रियल लाइफ तक! PM मोदी ने Gen Z को समझाया सफलता का असली रास्ता

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को Gen Z और देश के युवाओं से सोशल मीडिया और रील्स के दौर में शॉर्टकट की मानसिकता से बाहर निकलने की अपील की। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माई लाइफ, माई स्ट्रगल्स’ के विमोचन के अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि देश को भविष्य में रामनाथ कोविंद जैसे लाखों युवाओं की जरूरत है।प्रधानमंत्री ने युवाओं को आत्मकथाएं पढ़ने की सलाह देते हुए कहा कि आज रील का जमाना है और सोशल मीडिया पर इन्फ्लुएंसर युवाओं को अलग-अलग दिशाओं में खींच ले जाते हैं। ऐसे समय में युवाओं को शॉर्टकट के पीछे भागने के बजाय जीवन के अनुभवों और संघर्षों से सीखने की जरूरत है।

संघर्षों से सीखने की प्रेरणा देती है कोविंद की आत्मकथा

पीएम मोदी ने रेलवे स्टेशनों पर लिखे संदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ लोग पुल का इस्तेमाल करने के बजाय पटरी पार करके शॉर्टकट अपनाते हैं। ऐसे स्थानों पर लिखा होता है, शॉर्ट कट विल कट यू शॉर्ट। उन्होंने कहा कि जीवन में भी शॉर्टकट का रास्ता कई बार व्यक्ति को उसके लक्ष्य से दूर कर देता है।प्रधानमंत्री ने युवाओं से आग्रह किया कि अगर उन्हें शॉर्टकट की इस प्रवृत्ति से बाहर निकलना है तो वे आत्मकथाएं जरूर पढ़ें। उनके मुताबिक ऐसी किताबें युवाओं को संघर्ष, अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा जैसे मूल्यों को समझने का अवसर देती हैं।रामनाथ कोविंद के जीवन का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका जीवन गरीब और वंचित तबके से आने वाले लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। साधारण परिवार से निकलकर कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए भी उन्होंने जीवन की सुचिता और ईमानदारी से समझौता नहीं किया।पीएम मोदी ने कहा कि कठिन समय में सीखे गए मूल्य जीवनभर व्यक्ति को रास्ता दिखाते हैं। इन्हीं मूल्यों से राष्ट्रसेवा की शक्ति मिलती है और अलग-अलग जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए रामनाथ कोविंद ने समाज को लगातार इसकी प्रेरणा दी है।

PM Modi: राष्ट्रपति पद से मुक्त होने के बाद भी सक्रिय हैं कोविंद

प्रधानमंत्री ने रामनाथ कोविंद की सक्रियता की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च संवैधानिक पद से सेवा मुक्त होने के बाद भी कोविंद ने विश्राम नहीं लिया। वह अभी भी ‘एक देश, एक चुनाव’ जैसे महत्वपूर्ण विषय पर काम कर रहे हैं और लोगों को इसके बारे में जागरूक कर रहे हैं।पीएम मोदी ने कहा कि ‘एक देश, एक चुनाव’ जैसे विषय का समाधान देश के लोकतंत्र में एक नया अध्याय शुरू कर सकता है। उन्होंने रामनाथ कोविंद की कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना को देश के लोगों के लिए सीख का विषय बताया।

PM Modi: युवाओं के लिए बड़ी सीख

प्रधानमंत्री ने कहा कि सक्रिय सार्वजनिक जीवन के साथ आत्मकथा लिखने के लिए समय निकालना आसान नहीं होता, लेकिन रामनाथ कोविंद ने यह काम सभी के लिए किया है। उनकी जीवन यात्रा में ऐसे कई प्रसंग हैं, जिनमें आम लोग अपने जीवन की झलक देख सकते हैं।पीएम मोदी का संदेश साफ था कि डिजिटल दौर में रील और सोशल मीडिया की तेज दुनिया के बीच युवाओं को गहराई से पढ़ने, संघर्षों को समझने और अनुभवी लोगों की जीवन यात्राओं से सीखने की आदत विकसित करनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि देश की युवा पीढ़ी शॉर्टकट के बजाय मेहनत, ईमानदारी और मूल्यों के रास्ते को चुनेगी।

ये भी पढ़े……..अतीक के बेटे अबान की मौत का खौफनाक वीडियो आया सामने, 120 की रफ्तार में डिवाइडर से टकराई कार