Home » पश्चिम बंगाल » RG Kar रेप केस: गिरफ्तार TMC के पूर्व विधायक पर भीड़ का हमला, अंडे-जूते फेंके

RG Kar रेप केस: गिरफ्तार TMC के पूर्व विधायक पर भीड़ का हमला, अंडे-जूते फेंके

 RG Kar Case TMC MLA:

RG Kar Case TMC MLA: आरजी कर रेप-मर्डर केस में गिरफ्तार टीएमसी के पूर्व विधायक निर्मल घोष पर शुक्रवार को भीड़ ने हमला कर दिया। उत्तर 24 परगना जिले में खरदह थाने के बाहर यह घटना उस समय हुई, जब पुलिस उन्हें बैरकपुर उपमंडलीय अदालत में पेश करने के लिए ले जा रही थी। पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों की कड़ी सुरक्षा के बावजूद भीड़ ने निर्मल घोष पर अंडे, जूते-चप्पल और कीचड़ फेंका। इस दौरान लोगों ने उनके खिलाफ ‘चोर-चोर’ के नारे भी लगाए।

RG Kar Case TMC MLA: खरदह थाने के बाहर भीड़ ने किया हमला-

निर्मल घोष को सुरक्षाकर्मी खरदह थाने से जेल वैन तक ले जा रहे थे। संभावित हमले को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने उनके सिर पर हेलमेट पहनाया और चारों तरफ से सुरक्षा घेरा बना लिया। इसके बावजूद भीड़ ने उन पर अंडे, जूते-चप्पल और कीचड़ फेंकना शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें भीड़ से बचाकर जेल वैन तक पहुंचाया।

RG Kar Case TMC MLA: कोर्ट के बाहर भी लगे ‘चोर-चोर’ के नारे-

निर्मल घोष को बैरकपुर उपमंडलीय अदालत में पेश किया गया। यहां भी मौजूद लोगों ने उन्हें देखकर ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए और विरोध जताया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी पूर्व विधायक को सुरक्षा घेरे में ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं और भीड़ उन पर सामान फेंकती नजर आ रही है।

एक अन्य आरोपी संजीव मुखर्जी का भी हुआ विरोध-

इसी मामले में एक अन्य आरोपी संजीव मुखर्जी को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। मुखर्जी महिला चिकित्सक का पड़ोसी और तृणमूल कांग्रेस का पूर्व पार्षद है। पुलिस जब उसे अदालत ले जाने के लिए वाहन तक पहुंचा रही थी, तब लोगों ने उसके खिलाफ नारेबाजी की।

ओडिशा से गिरफ्तार हुए थे निर्मल घोष-

तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक निर्मल घोष को आरजी कर अस्पताल दुष्कर्म-हत्या मामले में एक दिन पहले ओडिशा से गिरफ्तार किया गया था। उन पर पीड़िता के जल्दबाजी में अंतिम संस्कार किए जाने में कथित संलिप्तता का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, घोष पर सबूत मिटाने, आपराधिक साजिश रचने और किसी व्यक्ति को उसकी इच्छा के खिलाफ काम करने के लिए मजबूर करने जैसे आरोप लगाए गए हैं।

एक आरोपी अभी भी फरार-

पुलिस ने बताया कि मामले में तीसरा आरोपी पानीहाटी नगरपालिका का पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ डे अभी फरार है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई पीड़िता के पिता की ओर से दर्ज कराई गई नई शिकायत के बाद की गई है

यह भी पढ़े- नेताजी पर विवादित टिप्पणी से बवाल, सांसद नागेंद्र रे पर FIR; ‘बंगा विभूषण’ सम्मान भी गया